दुल्हन को पसंद नहीं आया 10 हजार का लहंगा, शहनाई बजने से पहले दूल्हे को दिया 440 वोल्ट का झटका

Published : Nov 18, 2022, 09:19 AM ISTUpdated : Nov 18, 2022, 09:42 AM IST
दुल्हन को पसंद नहीं आया 10 हजार का लहंगा, शहनाई बजने से पहले दूल्हे को दिया 440 वोल्ट का झटका

सार

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। वो इस दिन पर खुद को रानी की तरह सजाना संवारना चाहती है। लेकिन जब उसके पसंद के कपड़े नहीं मिलते हैं तो वो थोड़ी निराश होती है। लेकिन उत्तराखंड के हल्द्वानी की दुल्हन ने तो दूल्हे और उसकी फैमिली को ही ऐसा झटका दिया, जिसे जो भी सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के सीजन (wedding season)में अक्सर एक दो ऐसी खबरें आती है जहां शादी टूटने की बात होती है। दुल्हन ने इस वजह से शादी से इंकार कर दिया, उस वजह से मुंह फेर लिया जैसी बातें। लेकिन उत्तराखंड में एक दुल्हन ने एक ऐसी वजह से शादी तोड़ दी जिसे जो भी सुन रहा है वो उसके कदम को सही तो नहीं करार दे रहा है। इतना ही नहीं शादी कैंसिल होने की वजह से दूल्हे का परिवार भी काफी शर्मिंदा हो रहा है। दूल्हे का क्या हाल है वो तो पूछो ही मत।

दुल्हन को नहीं पसंद आया लहंगा
 
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो परिवार धूमधाम से शादी की तैयारी कर रहे थे। दूल्हा पक्ष ने खरीदारी भी कर ली थी। खासकर दुल्हन का लहंगा। जो होने वाले सुसराल से लड़की के लिए भेजा जाता है। दूल्हे ने अपनी दुल्हन के लिए एक खूबसूरत लहंगा खरीदकर भेजा था। लेकिन दुल्हन को वो पसंद नहीं आया और उसने शादी से ना बोल दिया। जिससे दूल्हे पक्ष को सदमा लग गया।

दुल्हन को चाहिए था महंगा लहंगा

राजपुरा मोहल्ले की रहने वाली लड़की की सगाई हो चुकी थी। 5 नवंबर को शादी होने वाली थी। दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के लिए लहंगा भेजा। उन्होंने बताया कि विशेष क्वालिटी का लहंगा लखनऊ से खरीदा है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए हैं। लेकिन दुल्हन और भी महंगा लहंगा चाहती थी। उसे होने वाले ससुराल से आया लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शहनाई बजने से पहले ही दूल्हे के फैमिली को ना बोल दिया। 

दूल्हे के पिता ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की

दुल्हन की नाराजगी को देखते हुए दूल्हे के पिता ने उसे मनाने की कोशिश भी की। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड भी उसे देने की कोशिश की ताकि वो अपनी पसंद का लहंगा खरीद सके। लेकिन दुल्हन शादी नहीं करने के लिए अड़ गई। जिसके बाद जमकर हंगाम हुआ। मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो शादी तुड़वा दी गई।

और पढ़ें:

सुहागरात पर जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को किया टच, उड़ गए होश...5 दिन तक नहीं सो पाया बेचारा पति

हत्या से पहले क्या प्रेग्नेंट थी श्रद्धा वाकर? डॉक्टर के पर्चे और चैट को खंगाल रही पुलिस

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!