
रिलेशनशिप डेस्क. सोलह श्रृंगार करके लड़की शादी के स्टेज पर तो पहुंच गई। दूल्हे के सामने बहुत ही सहज भी दिख रही थी। लेकिन किसी बता था कि उसने एक साजिश रची है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें लड़की की साजिश का शिकार ना सिर्फ बेचारा दूल्हा बना, बल्कि वो लड़का भी जो उससे प्यार करता था। चलिए बताते हैं पूरी कहानी।
दूल्हन के मांग में दूल्हे की बजाय कोई और डाल देता है सिंदूर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं। विवाह से जुड़ी रस्में निभाई जा रही हैं। दूल्हा दुल्हन को देखता है। तभी अचानक एक लड़का वहां घुस जाता है और लड़की की मांग में सिंदूर डाल देता है। और बहुत ही सीधे तरीके से वहीं खड़ा रहता है। तभी वहां मौजूद एक औरत उसे थप्पड़ मार देती है।'
लड़की के कहने पर उसके आशिक ने किया था ये काम
इसके बाद वीडियो का दूसरा पार्ट आता है, जहां लड़का अस्पताल में भर्ती रहता है। उसे देखकर लगता है कि उसकी खूब पिटाई हुई है। लड़की के प्यार में पागल आशिक पूरे मामले से पर्दा उठाता है। वो बताता है कि लड़की और वो एक दूसरे से प्यार करते है। घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। उसकी शादी कहीं और होती है। लड़की लड़के को कहती है कि तुम मंडप में आकर मेरी मांग भर देना। वो मान जाता है। लड़का बताता है कि लड़की के घरवालों उसे खूब मारा है।
मामला थाने में दर्ज है
वीडियो को gieddee नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के साथ लिखा गया है,'प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि मेरी शादी के बीच में आकर सिंदूर लगा देना। प्रेमी ने बिलकुल वैसा ही किया। लेकिन प्रेमिका ने ये नहीं बताया कि उसके बाद क्या करना है। सिंदूरकांड के बाद लड़की के घरवालों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। लड़का अस्पताल में है, दोनों तरफ से थाने में शिकायत दी गई।
बच्चों को समझने की जरूरत
ये कोई पहला मामला नहीं हैं। इस तरह की घटना के वीडियो सामने आते रहते हैं। शादी को लेकर परिवार को सोच बदलने की जरूरत है। बच्चों को बैठाकर उन्हें समझने और अपनी समझाने की जरूरत है। जबरदस्ती की शादी का अंजाम कुछ ऐसा ही होता है या इससे भी भयावह हो सकते हैं।
और पढ़ें:
भूलकर भी ना करें ये 3 गलती, नहीं तो धन-दौलत से हमेशा रहेंगे दूर,मान की भी होगी हानि
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.