नई नवेली दुल्हन के नाराज होने पर अब पति मांग रहा 16 लाख रु., पत्नी के घर के बाहर लगाया बैनर और लाउडस्पीकर

Published : Dec 06, 2022, 01:25 PM ISTUpdated : Dec 06, 2022, 02:08 PM IST
नई नवेली दुल्हन के नाराज होने पर अब पति मांग रहा 16 लाख रु., पत्नी के घर के बाहर लगाया बैनर और लाउडस्पीकर

सार

नई नवेली दुल्हन किसी बात से नाराज होकर ससुराल से मायके चली गई। जिसके बाद पति ने उसके घर के बाहर लाउडस्पीकर लगा दिया और 16 लाख रुपए की मांग कर रहा है। आते जाते लोग नजारा देखकर हैरान हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि पति ऐसा क्यों कर रहा है तो चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया भर में पति-पत्नी से जुड़े कई किस्से सामने आते हैं। कुछ तो अपराध की श्रेणी के होते हैं तो कुछ अजीबो गरीब। यहां एक चीन से जुड़ी खबर बताने जा रहे हैं जहां, शादी के महीने भर बाद ही पति अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट पहुंच गया। इतना ही नहीं वो 16 लाख रुपए की मांग भी कर रहा है। इसके लिए उसने पत्नी के घर के बाहर बैनर और लाउडस्पीकर लगवा दिए हैं। 

चीन के हेनान प्रांत के रहने वाले 25 साल के होऊ साल 2021 में एक लड़की के मोहब्बत में पड़ गये। ऑनलाइन मुलाकात के बाद दोनों एक साथ रहने का फैसला किए। हाल ही में उनकी शादी हुई। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई।  जिसके बाद नई नवेली दुल्हन घर छोड़कर चली गई। पहले तो होऊ ने मनाने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो तलाक की अर्जी कोर्ट में दायर कर दी। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद भी वो नहीं माना और दोबारा अपील की। जिसकी सुनवाई अगले महीने होगी। 

पत्नी से मांग रहा है शादी में खर्च किए हुए रकम 

कोर्ट की सुनवाई से पहले होऊ शादी में हुए खर्च की रकम अपनी पत्नी से मांग रहा है। उसका कहना है कि शादी में उसने 50 लाख से अधिक खर्च किए थे। 16 लाख रुपए उसे वापस किए जाएं।होऊ का कहना है कि शादी में उनसे 50 लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च किए हैं। पत्नी उसके 16 लाख रुपए वापस करें। इसके लिए उसने पत्नी के घर के बाहर लाउडस्पीकर लगा दिया है और उससे पैसे की मांग कर रहा है।इतना ही नहीं एक बैनर भी लगाया है जिसमें शादी की तस्वीर के साथ रुपए देने की मांग की गई है।

चीन में लड़का लड़की को देता है दहेज

होऊ का कहना है कि शादी में उसने खर्च करने के लिए 18 लाख रुपए अपने रिश्तेदारों से मांगे थे। बाकि की रकम पैरेंट्स और उसने मिलकर जुटाए थे। शादी में दुल्हन को एक कार, गिफ्ट और कुछ रुपए दिए गए थे। पति की मानें तो गहनों की कीमत 5 लाख थी और नकद दी गई राशि 11 लाख थी। कुल 16 लाख रुपए की वापसी चाहिए। बता दें कि चीन में लड़का पक्ष लड़की वालों को दहेज देता है। सोशल मीडिया पर इस खबर के खूब चर्चे हैं।

और पढ़ें:

नए साल पर नई नवेली दुल्हन के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो बिना वीजा इन देशों का करें रुख

कंगना रनौत की 'छोटी बहन' का फैशन देखकर, उर्फी जावेद के छूट जाएंगे पसीने

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!