
रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ और विश्वास पर चलता है। शादी से पहले की मौजमस्ती शादी के बाद नहीं होती है। कुछ जिम्मेदारी आ जाती है जिसे निभाना पड़ता है। लेकिन कुछ युवक पत्नी से बदलने की उम्मीद करते हैं लेकिन खुद नहीं बदलते। ऐसे में एक दूल्हन ने नायाब तरीका निकाला। उसने शादी से पहले ही अपने होने वाले हमसफर के सामने कुछ लिखित शर्त रखी। इतना ही नहीं उसने पेपर पर साइन भी कराया। ताकि दूल्हा शादी के बाद कुछ रूल नहीं तोड़ पाए।
वरमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे से पेपर साइन कराया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लाल जोड़े में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ बैठी हुई हैं। उसके हाथ में एक बड़ा सा पेपर है जिस पर कुछ बातें लिखी हुई हैं। जिसे देखकर दूल्हे समेत वहां मौजूद लोग भी आश्चर्य से भर जाते हैं। इस पेपर पर पहले दुल्हन साइन करती है। इसके बाद बारी दूल्हे की आती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच दूल्हा पत्नी की इच्छा मानने से इंकार नहीं कर पाता है और उसपर साइन कर देता है। जिसके बाद तालियां बजने लगती है।
पेपर पर लिखे हुए थे 8 शर्त
आइए बताते हैं उस पेपर पर कौन-कौन सी शर्त लिखी गई थी। इस कॉन्ट्रैक्ट में 8 शर्त थी। पहली शर्त है कि महीने में सिर्फ एक पिज्जा खाना है। दूसरी घर का खाना खाने के लिए हमेशा हां कहना है। तीसरी शर्त हर दिन साड़ी पहननी है। चौथी शर्त लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं लेकिन सिर्फ मेरे साथ। पाचंवी शर्त रोजाना जिम जाना है। छठी शर्त संडे को ब्रेकफास्ट तुमको बनाना होगा। सातवीं शर्त हर पार्टी में अच्छी फोटो मेरी क्लीक करना होगा और आठवी शर्त हर 15 दिन बाद शॉपिंग पर ले जाना होगा।
लोगों का है कुछ ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'भाई ये शादी नहीं कॉन्ट्रैक्ट है जिसे शेरवानी में साइन किया जा रहा है।'एक ने लिखा,'साड़ी हर दिन..मुझे पसंद आया।'वहीं, एक ने लिखा,'कुछ शर्त तो ठीक है कुछ बहुत ही खराब है।'
पेपर साइन कराना कितना सही?
आप कमेंट को देखकर ये समझ सकते हैं कि शादी को को लेकर क्या सोचते हैं। उन्हें शादी में कॉन्ट्रैक्ट साइन करना नहीं पसंद आया। अगर रिश्ते में आपसी समझ और प्यार हो तो किसी कॉन्ट्रैक्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन रिश्ता खराब ना हो और साथी का किया वादा याद दिलाने के लिए ये जरूरी भी होता है।
और पढ़ें:
बारिश के मौसम में चीटियां घर में मचाते हैं कोहराम, इन 8 नुस्खों से उड़नछू हो जाएगी मुसीबत
इंटरनेट वेडिंग में फंसी लड़की का पति निकला नपुसंक, बहू की शिकायत पर ससुर ने कहा- मैं हूं ना...!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.