
रिलेशनशिप डेस्क. एयरपोर्ट पर एक युवक बेचैनी से अपने दुल्हन को खोजता रहा। लेकिन वो नहीं मिली। वो टूट गया था, लोग उसे देखकर अफसोस कर रहे थे उसे सांत्वना दे रहे थे। घटना ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट की है। जहां एक दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को चूना लगाकर गायब हो गई। दूल्हे को यकीन नहीं हो रहा है कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हुआ। आइए पूरा माजरा बताते हैं।
एक दिन पहले लड़के की हुई थी सगाई
दरअसल, हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगेज के साथ युवक-युवती पहुंचे। जिनकी उम्र 30 से 40 साल बताई जा रही है। वो रोम में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे थे। कपल की एक दिन पहले सगाई हुई थी। फ्लाइट का दोनों इंतजार कर रहे थे। इस दौरान युवक सामान अपनी मंगेतर के पास छोड़कर टॉयलेट गया। जब वो वापस लौटा तो सामान और उसकी मंगेतर दोनों गायब थे। वो बेचैन हो गया और इधर-उधर खोजने लगा। एयरपोर्ट स्टाफ से पूछने लगा।
दूल्हे को चूना लगाकर गायब हुई दुल्हन
इस दौरान टर्मिनल 5 के स्टाफ से उसने बताया कि मंगेतर को शादी के लिए 5 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वो सामान के साथ-साथ रुपए भी लेकर गायब हो गई है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूल्हा इस घटना से पूरी तरह टूट गया है। वो हाल ही में उस लड़की से मिला था और उसके इश्क में डूब गया था। उसे एक दिन पहले ही उसे प्रपोज किया था जिस पर लड़की ने शादी के लिए हामी भर दी थी। कपल ने रोम में शादी करने की योजना बनाई थी। युवक को जरा भी अंदेशा नहीं था कि उसके साथ धोखा होना वाला है।
पुलिस दुल्हन के तलाश में जुटी
एयरपोर्ट पर स्टाफ हर जगह लड़की की तलाश की लेकिन वो कहीं दिखाई नहीं दी। यह भी पता नहीं चल पाया है कि लड़की एयरपोर्ट से बाहर निकली थी या फिर दूसरे देश चली गई। वहीं रिपोर्ट लिखवाने के बाद पुलिस फ्रॉड दुल्हन की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें:
अगर ये 6 बातें पति-पत्नी के बीच हर रोज हो रही है, तो समझ जाइए टूटने वाली है शादी
सेक्स और वेट लॉस में क्या है कनेक्शन, रिसर्च में सामने आई कुछ बातें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.