दुल्हन जो नहीं बन सकी सुहागन, बारात निकालकर दूल्हे ने रास्ते में कर दिया 'कांड'

Published : Oct 31, 2022, 02:10 PM IST
दुल्हन जो नहीं बन सकी सुहागन, बारात निकालकर दूल्हे ने रास्ते में कर दिया 'कांड'

सार

वो दुल्हन बनकर अपने होने वाले दूल्हे का इंतजार कर रही थी। रिश्ते के भाई ने कहा कि बारात दोपहर तक पहुंच जाएगी। शादी की तमाम तैयारियां भी हो गईं। लेकिन बारात निकली लेकिन तय दरवाजे तक नहीं पहुंची। रास्ते में कुछ ऐसा हो गया कि बेचारी लड़की नहीं बन पाई सुहागन।

रिलेशनशिप डेस्क. आज भी एक लड़की के सपने दहेज की भेंट चढ़ जाती है। कई जगहों पर दहेज के नाम पर उसकी बलि दे दी जाती है तो कई जगहों पर उसकी डोली ही नहीं उठती हैं। ऐसा ही कुछ निशा के साथ हुआ। बरेली के पास जोगी नवादा में रहने वाली निशा दुल्हन बनकर अपने होने वाले दूल्हे का इंतजार कर रही थी। शादी की तमाम तैयारियां भी हो गई थी। लेकिन मामा ने ऐसी चाल चली कि उस बेचारी की डोली नहीं उठ पाई। चलिए रिश्ते में धोखेबाजी की पूरी कहानी बताते हैं।

जोगी नवादा में रहने वाली अनिशा कैंसर पीड़ित है। परिवार काफी तंगी में हैं। उसके रिश्ते का भाई आरिफ ने उसकी बेटी निशा की शादी नवाबगंज के गांव हरदुआ में रहने वाले नासिर से तय कर दिया। सारी बातचीत हो गई। 28 अक्टूबर को शादी का दिन तय किया गया। अनिशा ने अपनी बेटी की विदाई की सारी तैयारी कर ली थी। लेकिन तय दिन पर दोपहर तक बारात नहीं पहुंची तो अनिशा ने अपने भाई को कॉल किया। जिस पर उन्होंने बताया कि बारात 3 बजे तक पहुंचेगी। लेकिन शाम होने तक बारात नहीं पहुंची। जिसके बाद वो काफी परेशान हो गए।

दहेज नहीं देने पर दूल्हे की आनन-फानन में कहीं और करा दी शादी

जिसके बाद निशा के परिवार वाले दूल्हे के घर पहुंचे। लेकिन वहां ताला पड़ा था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि नासिर और उनका परिवार बारात लेकर जयनगर गए हैं। लेकिन वो वहां भी नहीं गए थे। इसके बाद वो हाफिजगंज के गांव ढकिया में बारात पहुंचे की खबर लगी। लड़की वाले वहां भी गए। लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला। ना तो नासिर वहां मिला और ना ही उसका परिवार। काफी खोज खबर के बाद आरिफ की बदनियती का पता चला। दुल्हन की मां अनिशा बताती हैं कि उनके भाई आरिफ ने साजिश के तहत नासिर के घरवालों से मिलकर निशा का रिश्ता तय कराया था। उन्होंने दहेज मे तीन लाख रुपए और बाइक की मांग की थी। मांग जब हम पूरी करने में नाकाम रहें तो नासिर का उसी दिन किसी और लड़की के साथ आनन-फानन में निकाह कर दिया गया।

कैंसर पीड़ित मां को उसके भाई ने किया बर्बाद

यहां तक कि उन्होंने रिश्ता तोड़ने की जानकारी नहीं दी। पहले से ही तंगी में जूझ रहे फैमिली को शादी की तैयारी करने में काफी खर्चा हो गया था। जिसके बाद अनिशा ने अपने भाई आरिफ, नासिर और उसकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अनिशा कैंसर के लास्ट स्टेज पर उसे इलाज के लिए मुंबई जाना था। लेकिन वो अपनी बेटी की शादी करना पहले चाहती थी।मोहल्ले के लोगों से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज भी लिया। लेकिन भाई की धोखेबाजी ने उसे बर्बाद कर दिया।

और पढ़ें:

स्कूल ड्रॉप आउट गौतम अडानी हैं आज दुनिया के तीसरे अमीर शख्स,डॉक्टर पत्नी के साथ ऐसे जीते हैं लाइफस्टाइल

शादी के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि बचाने आ गए लोग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!