लड्डू खिलाकर साली को किया बेहोश, फिर रचाई शादी...जब होश में आई तब तक उसका सबकुछ लूट गया था

Published : Nov 01, 2022, 06:08 PM IST
लड्डू खिलाकर साली को किया बेहोश, फिर रचाई शादी...जब होश में आई तब तक उसका सबकुछ लूट गया था

सार

चित्रकूट में एक जीजा ने अपनी मर्यादा को तोड़ते हुए नाबालिग साली के साथ जबरदस्ती शादी रचा ली। इसके बाद उसने जो किया उसे जानकर दहल जाएंगे। 9वीं की छात्रा की कहानी जानकर रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा।

रिलेशनशिप डेस्क. एक नाबालिग लड़की को नहीं पता था कि उसकी जिंदगी उसका जीजा तबाह कर देगा। वो तो स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी, आंखों में कई सपने थे। लेकिन रास्ते में उसने रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स से बात की और उसने गाड़ी में बैठने की भूल कर दी। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो किसी दर्दनाक हादसे से उसके लिए कम नहीं था। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसने आया। चलिए पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीक से बताते हैं।

लड्डू खिलाकर किया बेहोश

शिवाय रायपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा कृषक इंटर कॉलेज भंवरी में पढ़ती है। 12 अक्टूबर को जब वो स्कूल जाने के लिए निकली थी तब रास्ते में उसे रिश्ते में लगने वाले जीजा अवधेश केसरवानी बसला गांव के पास मिल गए। वो कार में थे और उनके साथ उनके परिजन भी थे। अवधेश ने लड़की को स्कूल छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उसने उसे लड्डू खाने को दिया। जैसे ही उसने लड्डू खाया बेहोश हो गई।

मंदिर में नाबालिग से रचाई शादी

इसके बाद रायपुर का रहने वाला जीजा उसे मंदिर लेकर गया। वहां पर उसने जबरदस्ती करके दुल्हन की तरह तैयार किया और फिर शादी रचा ली। इतना ही नहीं उसने बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी जीजा उसे अपने घर खजुरिया कला गांव लेकर गया। फिर उसने वो किया जो हवस भरा इंसान ही कर सकता है। उसने बंद कमरे में गिड़गिड़ाती बच्ची की इज्जत लूट ली। पीड़िता की मानें तो उसी दिन रात 8 बजे के करीब उसे उसके गांव छोड़ दिया गया। 

परिवारवाले इंसाफ की लगा रहे गुहार

नाबालिग बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची और अपनी मां को सारी जानकारी दी। पूरी बात सुन मां सन्न रह गई। उसने अहमदाबाद में रह रहे पति और बेटे को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक शादी के दौरान उसका वीडियो बनाया गया जो सोशल मीडिया पर उसने वायरल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता का पिता और भाई अतरौली पहुंचे और थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की। लेकिन रैपुरा थाने ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो जिला मुख्यालय कर्वी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

और पढ़ें:

कैंसर का होगा खात्मा, अगर वीक में 3 बार बस 30 मिनट करें ये एक्सरसाइज,शोध में खुलासा

60 साल की पत्नी बेटे के दोस्त के साथ कर रही थी 'गलत काम', 72 साल के पति ने दी दर्दनाक सजा

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं