बच्चे को बचाने के लिए मां ने सुपर हीरो से भी ज्यादा दिखाई तेजी, Video देखकर कांप जाएगा कलेजा

Published : Jan 06, 2023, 10:03 AM ISTUpdated : Jan 06, 2023, 10:48 AM IST
बच्चे को बचाने के लिए मां ने सुपर हीरो से भी ज्यादा दिखाई तेजी, Video देखकर कांप जाएगा कलेजा

सार

वाकई इस कायनात में मां के बराबर कोई नहीं होता है। अपने बच्चों की खुशी, सुरक्षा के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अपने बच्चे को बचाने के लिए एक महिला सुपर हीरो से भी ज्यादा तेजी दिखाई। वायरल वीडियो देखकर कलेजा कांप जाएगा।

रिलेशनशिप डेस्क. मां शब्द में पूरा ब्रह्माण्ड समाया हुआ है। उसके बराबर इस कायनात में कोई नहीं हैं। अपनी संतान के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है। बच्चे को कोई तकलीफ होती है तो मां के आंसू छलकने लगते हैं। उसकी खुशी और सुरक्षा के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसी ही मां का वायरल हो रहा है। जो अपने बच्चे को बचाने के लिए सुपरहीरो से भी ज्यादा तेजी दिखाई। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप इस सुपर मॉम को देखकर कहेंगे कि वाकई मां के बराबर कोई नहीं।

बच्चे के लिए मां बन गई सुपर वूमन

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट से निकलती है। उनके साथ लिफ्ट से एक डिलिवरी ब्वॉय भी निकलता है। मां फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ती है तभी उसका बच्‍चा उसका हाथ छुड़ाकर रेलिंग की तरफ भागता है। रेलिंग के पास बैठकर वो कुछ देखने की कोशिश करता है, तभी रेलिंग के गैप से नीचे गिरने लगता है। तभी फोन पर बात कर रही मां बच्चे को देख लेती हैं और हवा की तेजी से बच्चे की तरफ लपकर कर उसका पैर पकड़ लेती हैं। फिर वो उसे ऊपर खींच लेती है। 

एक सेकंड की देरी बच्चे की ले लेती जान

बच्चे को गिरता देखकर लोग भी मदद के लिए दौड़ते हैं। डिलिवरी ब्वॉय भी नीचे भागने की कोशिश करता है ताकि बच्चे को बचा सकें। लेकिन मां सुपर वूमन बनकर अपने बच्चे को बचा लेती है। जिस तरह से उसने अपने बेबी की जान बचाई वो वाकई काबिले तारीफ है। अगर एक सेकंड की देरी होती तो बच्चे की जिंदगी जा सकती थी। 

लोगों ने मां की तारीफ की

वीडियो को देखकर समझ गए होंगे कि बच्चे की उम्र पांच साल से कम रही होगी। इस वीडियो को @weirdterrifying नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 3.3 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। ज्यादातर लोग महिला को सुपर वूमन बता रहे हैं। तो कई लोग इतनी खतरनाक गैलरी होने पर नाराजगी भी जता रहे हैं। जबकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि महिला को फोन पर बात करने से ज्यादा बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत थी। अगर एक सेकंड की देरी होती तो बच्चे की जान जा सकती थी।

और पढ़ें:

बिरयानी को टिफिन बोल ना कर अपमान...जानें क्यों भड़क गए माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला

आ गया चमत्कारी सर्जिकल चाकू, जो ट्यूमर को 'सूंघकर' सेकंडों में कैंसर का लगाएगी पता

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!