कंडोम पहनते समय पर अक्सर पुरुष करते हैं यह गलतियां, हो सकता है बड़ा खतरा

Published : Oct 14, 2022, 10:22 AM IST
कंडोम पहनते समय पर अक्सर पुरुष करते हैं यह गलतियां, हो सकता है बड़ा खतरा

सार

सेक्स के दौरान अक्सर पुरुष कंडोम पहनते हैं। जिससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सके। लेकिन कई बार इसे पहनने में उनसे गलती हो जाती है। जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क : सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज या अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं और पुरुष दोनों इन कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कंडोम का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो यह हमारे लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि पुरुषों को कंडोम पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

दांत से ना खोलें पैकेट 
कंडोम का पैकेट खोलने के लिए कभी भी अपने दांतो या फिर नाखूनों का इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि इससे कंडोम का लिक्विड आपके मुंह या फिर नाखूनों के अंदर जा सकता है। इतना ही नहीं कई बार आप दांतों से कंडोम का पैकेट खोलने से ये फट भी जाता है। 

इस्तेमाल से पहले करें चेक 
अक्सर सेक्स ड्राइव के दौरान पुरुष जल्दबाजी में कंडोम पहन लेते है और उसकी जांच नहीं करते हैं कि वह कहीं से फटा हुआ तो नहीं है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने का कोई मतलब नहीं होता है, क्योंकि फटे हुए कंडोम से स्पर्म आसानी से बाहर निकल जाता है।

सेक्स से पहले ना पहने कंडोम 
कई पुरुष ऐसे होते हैं जो रोमांस के दौरान ही कंडोम पहन लेते हैं। ऐसा करने से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा बन सकता है। ऐसे में कभी भी सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान पहले से कंडोम ना पहने। जब इसकी जरूरत हो तभी कंडोम का इस्तेमाल करें।

एक्सपायरी डेट चेक करें 
कई बार ऐसा होता है कि हम कोई भी पैकेट खोल कर सीधे उसका इस्तेमाल कर लेते हैं, जबकि सबसे पहले हमें उसकी एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए कि कहीं वह डेट निकल तो नहीं गई है वरना ये नुकसानदायक हो सकता है।

दोबारा ना करें कंडोम का इस्तेमाल 
कई बार ऐसा होता है कि पुरुषों को लगता है कि कंडोम ने इजैकुलेट नहीं किया है, तो उसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन आप ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए। इससे महिला पुरुष दोनों को इंफेक्शन हो सकता है और दोबारा इस्तेमाल करने से कंडोम कमजोर भी हो जाता है। जिससे यह कभी भी फट सकता है और अनचाहा गर्भ हो सकता है।

और पढ़ें: 51 की उम्र में एलन मस्क लगते हैं 30 के, बढ़ती उम्र में जवां होने का खुल गया राज, लेते हैं ये दवा

पहली मुलाकात में प्रेमिका बन गई पत्नी, बहन के घर रातों-रात हुआ खेल, पूरा माजरा जान हैरान रह जाएंगे

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र
प्रेग्नेंट बेटी से मिलने बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे माता-पिता, इमोशनल वीडियो देख रो पड़े लोग