
रिलेशनशिप डेस्क. लड़की को इंग्लिश नहीं आती थी और लड़के को रूसी भाषा। लेकिन इनकी लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई और साल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। भाषा की दीवार भी इनके प्यार के आगे नहीं आई। दो दिलों को मिलाने में जिस चीज का सबसे ज्यादा योगदान रहा वो था 'गूगल ट्रांसलेट'का। जी हां इसने दो अलग-अलग भाषा को जानने वाले लोगों के बीच कम्यूनिकेशन करने का जरिया बना। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
मदीना और मैथ्यू की ऐसी हुई मुलाकात
साल 2018 में कजाकिस्तान की रहने वाली मदीना ऑस्ट्रेलिया घूमने आई थीं। यहां उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिय के मैथ्यू हारबिज से हुई। मैथ्यू अंग्रेजी में बात करते थे जबकि मदीना को रूसी बोली आती थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे। मदीना ऑस्ट्रेलिया में मैथ्यू से बातचीत करने के लिए ट्रांसलेट किया। दोनों की भाषा अलग थी तो ट्रांसलेटर्स को भी काफी चीजें बार-बार बतानी पड़ती थी।
गूगल ट्रांसलेट के जरिए दो दिलों की बनी कहानी
इसके बाद मदीना कजाकिस्तान वापस आ गईं। हो सकता था कि ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई प्रेम कहानी खत्म हो जाती। लेकिन मदीना और मैथ्यू का प्यार सच्चा था। मैथ्यू ने बताया कि मंदीना सुंदर होने के साथ-साथ काफी इंटेलिजेंट भी थी। हम बातचीत के लिए फिर गूगल ट्रांसलेट की मदद लेने लगे। हम काफी मुद्दे पर बातचीत करते थे। वीडियो कॉल और फोन कॉल में भी हम एक दूसरे को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद लेते थे।
इसे भी पढ़ें:नो क्लॉथ हनीमून की है चाहत, तो दुनिया का ये शहर है बेस्ट, यहां ड्रेस पहनने पर लगता है जुर्माना
साल 2020 में मैथ्यू ने मदीना को किया प्रपोज
48 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत हुई। फेसबुक पर भी दोनों ने एक दूसरे को करीब 145,559 मैसेज का आदान-प्रदान किया। इसके बाद अगस्त 2020 में मैथ्यू ने मदीना को वीडियो कॉल के जरिए प्रपोज किया। अलग-अलग देशों में बैठे दो दिलों में एक दूसरे के लिए बेहद प्यार था। इसलिए मदीना मैथ्यू को हां बोल दिया। हालांकि शुरुआती दौर में दोनों अपने रिश्ते को लेकर श्योर नहीं ते।
जून 2022 में दोनों ने एक दूसरे का थामा हाथ
न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो शुरुआत में दोनों हर दिन बात करते थे। कोरोना महामारी की वजह से करीब डेढ़ साल तक दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई। मई 2021 में दोनों मिले। मदीना मैथ्यू से बातचीत के लिए अंग्रेजी भाषा सीखी और जून 2022 में दोनों ने शादी कर ली। अब मदीना मैथ्यू के साथ ऑस्ट्रेलिया में बस गई हैं। तो देखा ना प्यार अगर सच्चा हो तो उसे पाने के लिए रास्ता निकल ही आता है। इस कहानी में दो दिलों को मिलवाने में गूगल ट्रांसलेट की अहम भूमिका रही।
और पढ़ें:
शादी से ठीक पहले घर से गायब हुई दुल्हन, दोस्तों से बोली-हनीमून पर चली जाऊं तो मां को बताना
छुट्टी मनाने गई लड़की को गार्ड से हो गया प्यार, समंदर के किनारे से शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.