चचेरे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो मां के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

एक लड़की की अस्मत को उसके चचेरे भाई ने छीन ली। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो और भी बुरा था। अपनों के हाथों साजिश की शिकार लड़की अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन पुलिस के शिकंजे में उसके गुनहगार पहुंच गए हैं।

Nitu Kumari | Published : Oct 18, 2022 5:26 AM IST / Updated: Oct 18 2022, 01:21 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. उसने कभी उस हाथों में राखी बांधी होगी जिस हाथों ने उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। वो हैवान भाई जिसे अपनी बहन की बुरी नजर से सुरक्षा करनी थी उसने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। कहानी यूपी के मैनपुरी से जुड़ी है। जहां एक चचेरे भाई ने बहन का रेप किया। जब वो गर्भवती हो गई तो उसकी जिंदगी भी छीन ली। पुलिस ने आरोपी समेत साजिश में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

चचेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई लड़की

मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि जेठानी के लड़के ने तीन महीने पहले मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई तब जाकर राज खुला। लड़की के मां ने उससे इसके बारे में पूछा तो उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद लड़की की मां ने कार्रवाई की बात की, तो आरोपी पक्ष ने पंचायत कर समझौता करा दिया। समझौता था कि लड़की का अबॉर्शन करा दिया जाएगा, इसके बाद उसकी शादी करा दी जाएगी। जो भी खर्चा होगा उसका वहन आरोपी परिवार करेगा।

आरोपी की मां ने लड़की को जलाया जिंदा

इसके बाद 6 अक्टूबर को आरोपी की मां लड़की अपने साथ लेकर गई। इसके बाद उसने वो किया जिसे जानकर कांप जाएंगे। आरोपी की मां ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गर्भवती लड़की बुरी तरह झुलस गई। उसे मैनपुरी अस्पताल लाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सोमवार (17 अक्टूबर) को इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। अपनों के हाथों अस्मत और जिंदगी गंवाई लड़की को अब इंसाफ का इंतजार रहेगा।

पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को भेजा जेल

दूसरी तरफ उसकी मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार आरोपी, उसकी मां और बहन के खिलाफ धारा 307, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी और उसकी मां को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें:

जवान बने रहने के लिए यहां की महिलाएं पीती हैं सांप का खून, तो पुरुष सेक्स पावर बढ़ाने के लिए करते हैं ये काम

दादा की उम्र वाले शख्स के साथ डेट कर रही हसीन लड़की को मिली वार्निंग, कर रही थी ये 'गंदा काम'!

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
दिल्ली की जनता के खिलाफ षडयंत्र रच रही है बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने बताया क्या हैं इसके 3 कदम