
रिलेशनशिप डेस्क : कई बार प्यार में लड़का-लड़की इतने पागल हो जाते हैं कि उन्हें अपने आसपास होने वाली चीजें दिखाई नहीं पड़ती है और जब यही प्यार उनके सिर पर जुनून की तरह सवार हो जाता है, तो वह कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं जिससे ना सिर्फ उनकी जान पर बन आ जाती है, बल्कि दो परिवारों की जिंदगी भी खराब हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया, जहां पर एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए जुनून की सारी हदें पार कर दी और उसके घर के बाहर जाकर ही आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील भी बनाई....
क्या है पूरा मामला
यह घटना है उत्तर प्रदेश के झांसी की है। जहां पर शुभम वर्मा उर्फ गोलू नाम का लड़का बड़ागांव गेट के पास मास्टर कॉलोनी में रहता था। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम किया करता था। कई महीनों से उसका अफेयर मिशन कंपाउंड में रहने वाली एक लड़की से चल रहा था। लेकिन बुधवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ कि शुभम ने अपनी प्रेमिका के लिए अपनी जान दे दी।
इंस्टा रील बनाई और खाया जहर
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर को शुभम ने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की। इस रील में शुभम अपनी प्रेमिका की फोटो लिए तेरे बिना मरजावां गाने पर एक्टिंग कर रहा था। रील अपलोड करने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पहुंचा और वहां जाकर उसने जहर खा लिया। जैसे हैं इस बारे में प्रेमिका को पता चला, उसके पिता ने फोन करके शुभम के दोस्त को वहां बुलाया। जब तक वहां पहुंचा तब तक शुभम बेसुध पड़ा हुआ था। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घरवालों ने लगाया आरोप
शुभम के पिता और भाई उमेश ने लड़की और उसके परिवार को भाई की मौत का जिम्मेदार माना। उनका कहना है कि शुभम को लड़की से बहुत प्यार था, लेकिन उसके घर वाले अक्सर उसे मिलने से रोकते थे और उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें: शव वाहन से आई दुल्हन, श्मशान बना वेडिंग वेन्यू, अजीबो गरीब तरीके से कपल ने रचाई शादी
लाखों रुपए खर्च कर मैडम ने खूबसूरत चेहरे को बना लिया एलियन जैसा, अब नहीं मिल रही नौकरी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.