
रिलेशनशिप डेस्क. जिंदगी का अंत कब हो जाए किसी को पता नहीं होता है। लेकिन ऐसा अंत शायद ही उस महिला ने और उसकी बेटी ने सोचा होगा। एक शख्स जिसपर दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी ने उसकी हत्या कर दी। घटना न्यूयॉर्क के Suffolk से जुड़ा है। जहां एक शख्स ने अपने 12 साल की बेटी और 43 साल की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
12 साल की बेटी लुईस नैश और उनकी 43 साल की मां जिलु नैश (Jillu Nash) की बॉडी 8 सितंबर को हीथ एस्टेट के सडबरी में मिला। पुलिस ने 46 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया वो गंभीर रूप से जख्मी था। जिसका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे पत्नी और बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मां और बेटी की मौत की जांच 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी।
बेटी को चाकू मार की हत्या
कोर्ट में बताया गया कि आरोपी पीटर नैश और उनकी पत्नी जिलु नैश अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बेटी मंदबुद्धि थी। उसे सीखने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था। पोस्टमार्टम में जो बात सामने आई उसके मुताबिक नैश की मौत गला दबाकर हुई थी, जबकि बेटी की मौत की वजह पेट में चाकू मारने की वजह से हुई। पढ़कर कांप गए ना कि कैसे एक पिता अपनी ही बेटी की इस तरह बेरहमी से हत्या कर सकता है। हालांकि मौत की वजह क्या है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
डिडेक्टिव ने लोगों से गवाही देने की अपील की
वहीं, मां और बेटी के जाने से शोक में डूबे परिवार ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिलु और लुईस का परिवार का जीवन दुखों से भर गया। एक युवा मां और एक बच्चे के सुंदर छोटे जीवन का दुखद अंत हो गया। वो हमसे हमेशा के लिए अलग हो गए। वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। इधर, डिडेक्टिव ने अपील की है कि जिसे भी इस हत्या के पीछे की वजह के बारे में पता है या फिर कुछ जानकारी है वो गवाह देने के लिए आगे आए। पूरे मामले की जांच चल रही हैं।
और पढ़ें:
शादी के बीच बेकाबू हुए दूल्हा-दुल्हन! करने लगे अजीबो-गरीब इशारे, देखते रहे गए लोग, देखें Video
6 संकेत जो कहते हैं कि आपको एक्स के पास लौट जाना चाहिए, प्यार को दे सकते हैं दोबारा मौका
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.