Diwali 2022: अगर दिवाली में ड्रेस को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो ज्योतिष के अनुसार पहने लकी कलर की ड्रेस

दिवाली (Diwali 2022) आपके जीवन और परिवेश को रोशनी करने के बारे में हैं। दिवाली में बस दो दिन का फासला है और अभी तक आपने तय नहीं किया है कि क्या पहनना है तो ज्योतिष के मुताबिक रंग वाले ड्रेस को पहनने का मन बना लें। आपके राशि के अनुसार शुभ कलर क्या है यहां आपको बताएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2022 11:24 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.  दिवाली (Diwali 2022) की तैयारी जोरों पर है। घरों में लाइटिंग लग गई है और मिठाइयों की खुशबू भी फैलने लगी हैं। घर की साफ-सफाई अंतिम चरण पर हैं। 24 अक्टूबर को दिवाली (Diwali date) मनाया जाना है यानि दो दिन बाद। लेकिन अगर आपने अभी भी अपने ड्रेस को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या पहने और किस रंग का तो हमारे पास इसका हल है। इस दिवाली (Diwali 2022) आपको जो शुभ रंग पहनने चाहिए, उसके आधार पर अपने आउटफिट चुनें। ज्योतिष के अनुसार हर राशि का लकी कलर होता है जो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, अगर नया खरीदने का वक्त नहीं तो आप अपने पुराने कलेक्शन से लकी कलर को चुन सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं आपका लकी कलर...

मेष- लाल

दिवाली पार्टी में, यह रंग आपके सर्वोत्तम गुणों को सामने लाएगा और लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप तुरंत खुश महसूस करेंगे। लाल रंग की ड्रेस आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष- ब्लू

इस दिवाली, स्लीक और बोल्ड दिखने के लिए न्यूट्रल कलर ब्लू चुनें। गहनों के लिए, यह सलाह दी जाती है कि वृषभ राशि के जातक हर समय नीलम का प्रयोग करें क्योंकि यह उनके लिए सबसे शुभ और लाभकारी पत्थर है।

मिथुन- ऑरेंज

इस फेस्टिव सीजन में आपको अपनी राशि के लिए नारंगी कलर के ड्रेस का चुनाव करना चाहिए। यह आपके उत्साही व्यक्तित्व को खूबसूरती से उजागर करेगा। ब्लू के साथ आप ब्राउन को पेयर कर सकते हैं।

कर्क- ग्रीन

कर्क राशि वाले लोगों को ग्रीन कलर का ड्रेस इस दिवाली पहनना चाहिए। इस राशि के लोग प्रकृति प्रेमी होते हैं। ऐसे में हरा रंग आपको सुकून पहुंचाएगा।

सिंह- ब्राउन

सूरज से प्यार करने सिंह राशि के लोग पहनावे के साथ खुद को एक्सप्रेस पसंद करते हैं। दिवाली की खूबसूरत लाइट के बीच आपको बोल्ड और क्लासी कलर ब्राउन के साथ जाना चाहिए।

कन्या- सफेद

यह राशि विनम्रता के लिए जाना जाता है। इस राशि के लोगों को दिवाली के मौके पर सफेद रंग का ड्रेस चुनना चाहिए। इसके साथ आप सिल्वर कलर की ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

तुला- पीला

तुला राशि के लोग समय-समय पर नए रंगों और क्रेजी पेयर को आजमाना पसंद करते हैं। इस दिवाली, अपने पारंपरिक कपड़ों के लिए, चमकीले रंग, पीले रंग के साथ जाएं। हर कोई इस रंग को जस्टिफाइड नहीं कर सकता है, लेकिन आपको पता है कि इसे कैसे कैरी कर सकते हैं।

वृश्चिक- लाल रंग

वृश्चिक राशि होने के कारण, रहस्यों के प्रति आपका प्रेम बहुत बड़ा है। इस साल अपने दिवाली पोशाक में इसे कैसे प्रदर्शित करें? एक बोल्ड, इंटेंस रिच मैरून साड़ी या सूट आप और आपके जादुई व्यक्तित्व पर सबसे अच्छा लगेगा।

धनु- बैंगनी

धनु राशि के लोग अक्सर खुद को चिकना, पॉलिश और फैशन स्टेटमेंट के लिए तैयार पाते हैं। आप दिवाली के दिन बैगनी कलर का ड्रेस पहन सकती हैं। यह आपके उत्साह और चुलबुले व्यक्तित्व को उजागर करेगा।

मकर- काला

वैसे तो पर्व त्योहार में काला रंग पहनने को लेकर मनाही होती है। लेकिन मकर राशि के लोगों के लिए इस दिवाली काला रंग शुभ हो सकता है। आप ब्लैक कुर्ता, या फिर काली साड़ी पहन सकते हैं। 

कुंभ- ग्रे

कुंभ राशि वाले अत्यधिक बौद्धिक और व्यावहारिक होते हैं। एक रंग के रूप में ग्रे तटस्थता और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। इस दीवाली पर अपने पारंपरिक परिधान में सबसे अलग दिखने के लिए ग्रे रंग के आउटफिट का चुनाव कर सकेत हैं।

मीन- गुलाबी

गुलाबी एक ही वक्त में मासूमियत और तीव्र जुनून से भरा होता है।  यह रंग कलात्मक और रहस्यमय मीन राशि वालों के व्यक्तित्व को पूरी तरह से उजागर करता है।

और पढ़ें:

Diwali Recipe:इस दिवाली बनाए मटर मखाने की सब्जी, स्वाद ऐसा की चाट जाएंगे उंगलियां, देखें रेसिपी

Diwali Recipe: दिवाली पर गिल्ट फ्री मिठास के लिए बनाएं ओट्स एप्पल फिरनी, नोट करें आसान रेसिपी

Read more Articles on
Share this article
click me!