कोरोना की वजह से वक्त से पहले लड़कियां हो रही हैं 'जवान', 5 साल की उम्र में दिखने लग रहे हैं ये लक्षण

Published : Oct 20, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 05:03 PM IST
कोरोना की वजह से वक्त से पहले लड़कियां हो रही हैं 'जवान', 5 साल की उम्र में दिखने लग रहे हैं ये लक्षण

सार

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की तस्वीर बदलकर रख दी। इसने ना सिर्फ लाखों जिंदगियों को छीन लिया, बल्कि करोड़ों लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दे दी है। कोरोना महामारी की वजह से लड़कियों में जल्द पीरियड शुरू होने लगे हैं नए रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है।

हेल्थ डेस्क.लड़कियों में जल्द पीरियड का शुरू होना असामान्य बात है। कोरोना महामारी के बाद से लड़कियां कम उम्र में जवान हो रही हैं यानि उनका पीरियड जल्द शुरू होने लगा है।  द वाशिंगटन पोस्ट और द फुलर प्रोजेक्ट की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रत्येक 5,000 से 10,000 बच्चियों में से एक को बेहद ही कम उम्र में पीरियड आने लगे हैं। 8 साल से कम उम्र की बच्चियों को मासिक धर्म शुरू हो गया है। इतना ही नहीं 5 साल से कम उम्र की लड़कियों में ब्रेस्ट का विकास देखने को मिल रहा है। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में जाने माने बाल चिकित्सा  एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, डॉ मनप्रीत सेठी बताते हैं कि एक माता-पिता घबराए हुए अपने 8 साल 9 महीने की बच्ची को लेकर क्लीनिक आए थे। बच्ची को पीरियड आने लगे थे। इतनी कम उम्र में लड़कियों में महामारी का आने मेडिकल रूप से उम्र से पहले जवान होने की तरफ इशारा करता है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं हैं। महामारी के बाद से दिल्ली में लड़कियों की शुरुआती यौवन के मामलों में एक खतरनाक बढ़ोतरी देखी गई है। यह कभी-कभी 5 साल से कम उम्र की बच्चियों में भी देखा गया है।

महामारी के बाद असमय प्यूबर्टी में तीन गुना इजाफा

हालांकि महामारी के पहले भी इस तरह के केस सामने आए हैं। डॉ मनप्रीत बताते हैं कि  ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगर मैंने महामारी से पहले 10 रोगियों को शुरुआती प्यूबर्टी देखा था , तो अब 30 मामले ऐसे देखने को मिल रहे हैं। मतलब तीन गुना  ज्यादा ये बढ़ गया है। भारत में ही नहीं इस तरह के अजीबोगरीब मामले आ रहे हैं। इटली से लेकर तुर्की और अमेरिका तक दुनिया भर के बाल रोग विशेषज्ञों ने असामयिक प्यूबर्टी के मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। द वाशिंगटन पोस्ट और द फुलर प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि  कुछ मामलों में 5 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में स्तन विकसित हो रहे हैं और 8 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में मासिक धर्म शुरू हो रहा है।

प्यूबर्टी क्या है
प्यूबर्टी को प्रारंभिक यौवन अवस्था कहते हैं। जब बच्चों के शरीर में बदलाव आने लगते हैं।। बदलाव कई तरह के होते हैं मानसिक, बॉयोलॉजिकल और शारीरिक होता है। लड़कों में प्यूबर्टी 12 से 16 की उम्र के बीच होती है, जबकि लड़कियों में यह 10 से 14 की उम्र के बीच देखने को मिलती है। लड़कियों में ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है, पीरियड होने लगते हैं। वहीं, लड़कों में अंडकोष (टेस्टिकल्स) और लिंग का विकास होता है। चेहरे पर बाल आने लगते हैं। आवाज भारी हो जाती है। 

और पढ़ें:

हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों में बाल विवाह और प्रेग्नेंसी 30 प्रतिशत ज्यादा, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

दिवाली से पहले पहुंचा Covid-19 का नया वेरिएंट, सर्दी-जुकाम समेत ये हैं कॉमन लक्षण

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज