लॉकडाउन के दौरान इन 5 तरीकों से घर का माहौल रख सकते हैं बढ़िया, नहीं होगी ज्यादा टेंशन

Published : Apr 02, 2020, 05:09 PM IST
लॉकडाउन के दौरान इन 5 तरीकों से घर का माहौल रख सकते हैं बढ़िया, नहीं होगी ज्यादा टेंशन

सार

कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पूरे देश में लॉकडाउन है। दिन-रात घरों में रह रहे लोग अकेलापन और तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसका असर संबंधों पर बहुत खराब पड़ता है। तनाव और चिंता से हर हाल में बचना बेहद जरूरी है।

रिलेशनशिप डेस्क। कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पूरे देश में लॉकडाउन है। दिन-रात घरों में रह रहे लोग अकेलापन और तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसका असर संबंधों पर बहुत खराब पड़ता है। तनाव और चिंता से हर हाल में बचना बेहद जरूरी है। लेकिन लोग करें भी तो क्या! लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताने लगे हैं। खाली पड़े हुए वे टीवी देखते हैं, जिस पर हर समय कोरोना से जुड़ी खबरें ही आती हैं। लोग जरूरत का सामान तक खरीदने के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में, तनाव और चिंता का होना स्वाभाविक है। तनावग्रस्त लोग मामूली बातों पर भी चिढ़ जाते हैं और गुस्सा करने लगते हैं। इससे घर में लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। इससे माहौल खराब होता है और नेगेटिविटी बढ़ती है। इससे बचना बहुत जरूरी है। कुछ खास तरीके अपना कर इससे बचा जा सकता है।

1. मनोबल बनाए रखें
हमेशा यह सोचें कि कोई भी संकट बहुत दिनों तक बना नहीं रह सकता है। दुनिया में एक बढ़ कर एक महामारियां आईं और चली गईं, बेशक उनसे काफी नुकसान हुआ, लेकिन जीवन ठहरता नहीं है। यह चलता ही रहता है। कोरोना का संकट भी टल जाएगा। इसलिए इससे बचाव के उपाय करने पर ध्यान दें, गैरजरूरी चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। चिंता करने से मानसिक ताकत घटती है। इसलिए किसी भी हाल में मनोबल बनाए रखें। 

2. प्रेरक किस्से-कहानियां पढ़ें
हर समय फोन से चिपके रहने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की जगह प्रेरक किस्से-कहानियां पढ़ें। महाभारत, रामायण, पंचतंत्र की कहानियों की किताब घर में हो तो उन्हें पढ़ने में समय बिताएं। इससे आपका मन लगेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से नेगेटिविटी बढ़ती है और मन सुस्त हो जाता है।

3. घर के लोगों से हल्की-फुल्की बातें करें
तनाव से बचने के लिए घर के लोगों से हल्की-फुल्की बातें करें। थोड़ा हंसी-मजाक भी करें। कोई ऐसी बात या घटना के बारे में याद करें जो काफी मजेदार हो और जिसके बारे में सोच कर ही हंसी आती हो। अगर आप खुल कर कुछ देर भी हंस लेंगे तो तनाव दूर होगा। 

4. खाने में कुछ स्पेशल बनाएं
मन को बहलाने के लिए कुछ स्पेशल खाना बनाने की प्लानिंग करें। इससे मूड जल्दी ठीक होता है। रसोई में कुछ खास एक्सपेरिमेंट करें। घर में जो चीजें मौजूद हों, उनसे ही कुछ खास आइटम बना सकते हैं। जब आप घर के लोगों के साथ मिल-बैठ कर ये चीजें खाएंगे तो बेहतर महसूस करेंगे। 

5. बच्चों के साथ समय बिताएं
बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव बहुत जल्दी दूर होता है। लॉकडाउन के समय का उपयोग आप बच्चों के साथ बेहतर तरीके से बिताने में कर सकते हैं। उन्हें कोई गीत या कविता सुनाने को कहें। आप भी उन्हें कोई कहानी सुना सकते हैं। चाहें तो उनके साथ बैठ कर लूडो या कैरम जैसे गेम खेल सकते हैं। इससे आपको बेहतर महसूस होगा और घर का माहौल भी हल्का-फुल्का हो जाएगा।  

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!