
रिलेशनशिप डेस्क.भाई-भाई का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है। कहते हैं जिस परिवार में भाइयों के बीच एकता होती है वो घर स्वर्ग सा सुंदर बन जाता है। हालांकि इस रिश्ते में कई ऐसे मोड़ भी आते हैं जब तनाव बढ़ जाता है। कभी संपत्ति विवाद का मामला तो कभी वर्चस्व की लड़ाई इस रिश्ते के आड़े आ जाती है। तमाम शिकवे-शिकायतों के बावजूद मुसीबत के वक्त में यह रिश्ता चट्टान की तरह साथ खड़ा होता है। पर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में जो हुआ उसने सबको सकते में डाल दिया।
औरत के चक्कर में रिश्ते का खून
मामला अंबेडकरनगर के हंसवर इलाके का है जहां हरसंभार गांव में रहने वाले दो भाइयों के बीच आ गई एक औरत। दरअसल बड़े भाई दिलीप यादव को गांव की ही एक औरत से इश्क हो गया। दोनों के बीच गहरे संबंध बन गए। इसी दौरान छोटे भाई संदीप यादव का भी उसी औरत पर दिल आ गया। हद तो तब हो गई जब दोनों भाइयों का एक ही औरत से अवैध संबंध हो गया। जब बड़े भाई को छोटे भाई का यह सच पता चला तो उसका खून खौल उठा और उसने रच दी खौफनाक साजिश।
इसे भी पढ़ें:यहां दुल्हन को शादी के बाद Kiss करते हैं मेहमान, तो दूल्हे राजा को महिलाएं देती हैं चुंबन
भाई के गले पर भाई ने फेरा चाकू
छोटे भाई को अपने प्रेम संबंध के रास्ते से हटाने के लिए बड़े भाई ने दो दोस्तो का सहारा लिया। रात में धोखे से उसे गांव के बाहर बुलाया और बड़ी बेरहमी से उसका गला रेत दिया। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने गांव के दो निर्दोष लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करवा दिया। उनमें से एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश की तो हत्या की यह खौफनाक वजह सामने आ गई।
ऐसे भाई से तो दुश्मन भला
पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया लेकिन अब पूरे इलाके में इस वारदात की चर्चा है। एक हंसता-खेलता परिवार सिर्फ अवैध संबंध की वजह से बर्बाद हो गया। भाई-भाई का रिश्ता प्यार और भरोसे का होता है लेकिन हवस की आग ने इस रिश्ते को ही खाक कर दिया।
और पढ़ें:
गजब फैशन: 1500 में बिक रहा एक ऐसा शॉर्ट्स, लोग बोले- इसे पहने के लिए रियल Bum की जरूरत होगी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.