रिलेशनशिप में महसूस करते हैं तनाव, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

बहुत से लोग कई कारणों से रिलेशनशिप में तनाव और एंग्जाइटी की समस्या से परेशान रहते हैं। तनाव से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचता है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2019 6:59 AM IST / Updated: Nov 01 2019, 12:32 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। बहुत से लोग कई कारणों से रिलेशनशिप में तनाव और एंग्जाइटी की समस्या से परेशान रहते हैं। तनाव से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचता है। तनाव में रहने से आपके संबंध खुशहाल नहीं रहेंगे। आप हमेशा असंतोष की स्थिति में रहेंगे। लगातार तनाव और चिंता में रहने की वजह से पर्सनैलिटी से जुड़ी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। कुछ तरीके अपना कर आप तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कुछ टिप्स।

1. हर हाल में खुश रहने की कोशिश करें
चाहे जैसे भी हालात हों, आप खुश रहने की कोशिश करें। आप अकेले हों या रिलेशनशिप में, इस बात पर फोकस करने की कोशिश करें कि अपनी स्थिति में सुधार कैसे ला सकते हैं। पहले समस्या का कारण जानने की कोशिश करें। सिर्फ चिंता करने से कुछ नहीं होगा। संभव हो तो इसे लेकर अपने पार्टनर से बातचीत भी कर सकते हैं।

2. रिलेशनशिप को समझें
कई लोग रिलेशनशिप को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। इससे भी उन्हें तनाव या चिंता होती है। पार्टनर के साथ आप कैसा रिलेशनशिप रखना चाहते हैं, इसे समझना जरूरी है। रिलेशनशिप जहां दोस्ती के होते हैं, वहीं डेटिंग रिलेशनशिप और मैरिज रिलेशनशिप भी होते हैं। यह आपको तय करना है कि पार्टनर के साथ आप कैसा रिलेशन रखना चाहते हैं। फिर उसी के हिसाब से पार्टनर की तलाश करें।

3. दोस्त बनाएं
अगर आप किसी के साथ लव रिलेशनशिप में हों तो जरूरी नहीं कि सारा वक्त पार्टनर के साथ ही बिताएं और उससे अलग किसी से भी कोई रिश्ता न रखें। अगर आप अपना सारा खाली वक्त पार्टनर के साथ ही बिताएंगे तो एक हद के बाद उसे बोरियत होने लगेगी और रिलेशनशिप में समस्याएं बढ़ेंगी। इसलिए दोस्त बनाएं और उनके साथ भी समय बिताएं।

4. पहले से ही गलत न सोचें
अगर रिलेशनशिप में थोड़ी भी प्रॉब्लम आती है तो कुछ लोग पार्टनर के बारे में पहले से ही गलत सोचने लगते हैं। इस तरह की कोई धारणा बनाना ठीक नहीं होता। कोई भी समस्या हो, पार्टनर से बात करें। पार्टनर से उन बातों को शेयर करें, जिनसे आपको तनाव या चिंता होती हो। सक्सेसफुल रिलेशनशिप के लिए कम्युनिकेशन सबसे जरूरी है।

5. पहले के अनुभवों से सीखें
रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए बहुत प्रयास की जरूरत होती है। आपकी एक गलती से संबंधों में कटुता आ सकती है और संबंध टूट सकते हैं। ऐसे में आपको अपने पहले के अनुभवों से सीखना जरूरी है। अगर आप पहले किसी के साथ रिलेशनशिप में रहे हों और उस दौरान आपने जो गलतियां की हों, उन्हें दोहराने से बचें। चाहे हालात कितने भी विपरीत क्यों न हों, धैर्य बनाए रखें। ऐसा कर आप सक्सेसफुल रिलेशन बनाने में सफल रहेंगे।

  

  

Share this article
click me!