अजब-गजब परंपराएंः कहीं बच्चा पैदा करने के बाद होती है शादी, कहीं भाई भरता है बहन की मांग

Published : Jul 29, 2022, 01:32 PM ISTUpdated : Jul 29, 2022, 02:05 PM IST
अजब-गजब परंपराएंः कहीं बच्चा पैदा करने के बाद होती है शादी, कहीं भाई भरता है बहन की मांग

सार

शादी ब्याह के दौरान कई सारी परंपराएं निभाई जाती है। जिनमें से कुछ तो बहुत प्रचलित होती है लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें जानकर आप और हम हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको इन्हीं अजब-गजब परंपराओं के बारे में बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क : हमारे देश में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक साथ कई सारी रस्में निभाते हैं। यह रस्में हर कल्चर और समाज के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। लेकिन इनमें से कुछ रीति रिवाज ऐसे होते हैं, जिन्हें जानकर लोग दंग रह जाते हैं। कहीं पर बच्चा पैदा करने के बाद लड़कियों की शादी होती है, तो कहीं भाई अपनी बहन की मांग भरता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 अजब गजब शादी की परंपराओं के बारे में जिसे जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे....
 
यहां भाइयों की होती है एक ही पत्नी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में एक युवती का विवाह परिवार के सभी भाइयों के साथ किया जाता है। यहां रहने वाले लोग इस प्रथा को पांडवों के अज्ञातवास से जोड़ते है। कहा जाता है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ पल किन्नौर जिले की गुफाओं में बिताए थे, इसलिए यहां के लोग इस कल्चर को निभाते हैं और आज भी यहां बहुपति विवाह किए जाते हैं। यहां शादी के दिन ही एक दुल्हन के लिए सभी भाई दूल्हा बनकर आते हैं।

मां बनने के बाद होती है शादी 
राजस्थान के सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति के लोगों में शादी की एक अजब गजब परंपरा है। यहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना शुभ माना जाता है। यह परंपरा 1000 साल से पहले से चली आ रही है। यहां लड़के-लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना होता है और अगर बच्चा हो जाता है तो इनकी शादी करा दी जाती है, नहीं तो उनकी शादी नहीं होती है। 

भाई बहन की होती है शादी 
छत्तीसगढ़ के धुरवा आदिवासी समाज में भाई बहन आपस में ही शादी कर लेते हैं। हालांकि, शादी सगे भाई बहनों में नहीं होती है। यहां मामा बुआ के बच्चे आपस में ही शादी कर लेते हैं। इतना ही नहीं अगर यहां शादी करने के लिए इंकार किया जाता है तो जुर्माना भरना पड़ता है।

मामा भांजी की होती है शादी 
साउथ इंडियन कल्चर में कई जगह शादी को लेकर एक अजीब परंपरा है। यहां पर कुछ जनजाति के लोग मामा भांजी की शादी ही करवा देते हैं। इसके पीछे की वजह प्रॉपर्टी को बताया जाता है ताकि बहन अपने मायके में अपना हक ना मांग लें, इसलिए मामा अपनी भांजी से ही शादी करके उसे घर ले आता है।

महिलाएं करती हैं कई शादियां 
मेघालय में कुछ जनजाति में महिलाओं को एक से अधिक शादी करने की आजादी होती है। वह जितनी चाहे उतनी शादी कर सकती है और एक साथ कई पतियों के साथ भी रह सकती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से इस प्रथा को बंद करने की मांग की जा रही है।

और पढ़ें: नकली पेनिस लगाकर 3 गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा, 10 साल के लिए पहुंचा सलाखों के पीछे

दुल्हन पहना रही थी वरमाला, दूल्हे की अकड़ देख लोग बोले-शादी है या मजाक, देखें Video

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं