फ्लर्ट करने को नहीं समझें प्यार, मिल सकता है बड़ा धोखा

Published : Jan 06, 2020, 12:15 PM IST
फ्लर्ट करने को नहीं समझें प्यार, मिल सकता है बड़ा धोखा

सार

आजकल दिल की गहराइयों से प्यार करने वाले कम ही मिलते हैं। ज्यादातर लोग चाहे किसी जेंडर के हों, फ्लर्ट करने के शौकीन होते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल दिल की गहराइयों से प्यार करने वाले कम ही मिलते हैं। ज्यादातर लोग चाहे किसी जेंडर के हों, फ्लर्ट करने के शौकीन होते हैं। वहीं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो फ्लर्ट और प्यार के बीच के फर्क को नहीं समझ पाते और धोखे का शिकार हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर वास्तव में बहुत प्यार करने वाला है और वे हमेशा एक साथ रहेंगे। प्यार में ऐसे भोले-भाले लोग इस कदर फंस जाते हैं कि आपने दिल की सारी बातें पार्टनर को बता देते हैं। उससे कुछ भी नहीं छुपाते। इससे बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब फ्लर्ट कर रहा पार्टनर उनका साथ छोड़ता है तो वह उनकी बदनामी भी कर सकता है। इसलिए इस मामले में सावधान रहना चाहिए। 

फ्लर्ट और प्यार में फर्क
जो लोग किसी के साथ फ्लर्ट करते हैं, वे ऐसा सिर्फ मौज-मजे के लिए करते हैं। उनके दिल में प्यार की फीलिंग्स नहीं होती। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि वास्तव में प्यार करते हैं। ऐसे लोगों की खासियत होती है कि ये एक साथ कई पार्टनर रखते हैं, लेकिन किसी से भी दिल से जुड़े नहीं होते। 

लड़कियां भी करती हैं फ्लर्ट
बहुत से लोगों का मानना है कि लड़कियां फ्लर्ट नहीं करतीं, वे रियल में लव करती हैं। लेकिन हर मामले में यह सही नहीं है। देखा गया है कि कई लड़कियां भी फ्लर्ट करती हैं और जब वास्तव में संबंध को किसी मुकाम पर पहुंचाने की बात आती है, वे पीछे हट जाती हैं। उनका मकसद बस मौज-मजा और तफरीह करना होता है। वे किसी सीरियस रिलेशनशिप में बंधना नहीं चाहतीं। 

कैसे समझें इसे
यह समझना उन सभी लोगों के लिए जरूरी है कि फ्लर्ट और वास्तविक प्यार में क्या अंतर है, जो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। अगर वे यह नहीं समझते हैं तो धोखा खा जाएंगे और प्यार में धोखा मिलने पर कई बार उसका अंजाम बहुत बुरा होता है। यह समझना कोई ज्यादा कठिन नहीं है कि कोई आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है या प्यार। प्यार में समर्पण करना होता है और अपने मामूली स्वार्थों से ऊपर उठना पड़ता है। अगर कोई ऐसा नहीं करे और गंभीर सवाल आने पर कन्नी काटने लगे तो समझ जाएं कि वह प्यार नहीं, फ्लर्ट कर रहा है और उससे तत्काल दूरी बना लें।   
 

PREV

Recommended Stories

Divorce: एलिमनी को लेकर मचा बवाल ! 2025 का सबसे चर्चित सेलिब्रिटी तलाक
वह चाहता है कि मैं उससे बेइंतहा प्यार करूं… लेकिन उसे प्यार महसूस ही नहीं होता