लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं तो फॉलो करें ये 5 रूल्स, रिश्ते में आ जाएगी गर्माहट

आजकल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चलन बढ़ता जा रहा है। कई लोगों के साथ ऐसी मजबूरियां होती हैं कि वे चाह कर भी एक साथ नहीं रह पाते। वहीं, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन से भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बढ़ावा मिला है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2021 12:16 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चलन बढ़ता जा रहा है। कई लोगों के साथ ऐसी मजबूरियां होती हैं कि वे चाह कर भी एक साथ नहीं रह पाते। वहीं, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन से भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बढ़ावा मिला है। कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) के दौर में भी लोग अलग-अलग और एक-दूसरे से दूर रहने को मजबूर हुए हैं। वहीं, कई कपल्स करियर और दूसरी वजहों से भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने लगते हैं। पार्टनर्स अगर एक साथ रहते हैं या कुछ दिनों के अंतराल पर एक-दूसरे से मिलते हैं, तो उनके बीच रिश्तों की गर्माहट बनी रहती है। अगर वे लंबे समय तक एक-दूसरे से नहीं मिलते, तो उनके रिलेशनशिप के बीच एक तरह का ठंडापन आने लगता है। इसके साथ ही, उनके कदम भी डगमगा सकते हैं। इसलिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए कुछ रूल फॉलो करना जरूरी है, ताकि उनके रिश्ते में ताजगी बनी रहे। जानें कुछ टिप्स।

1. रेग्युलर करें बात
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए रेग्युलर बातचीत करते रहना जरूरी है। इसके लिए एक समय फिक्स रखना चाहिए और तय समय पर जरूर बात करनी चाहिए। चाहे जितनी भी व्यस्तता हो, पहले से तय समय पर बात करना अच्छा रहता है। इस समय का इंतजार पार्टनर करते रहते हैं। अगर कोई पार्टनर तय समय पर बात नहीं कर सकता है, तो पहले ही इसके बारे में बता देना चाहिए।

2. समय-समय पर गिफ्ट भेजें
जो पार्टनर एक-दूसरे से लंबे समय के लिए दूर रहते हैं, यानी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है, उन्हें चाहिए कि समय-समय पर एक-दूसरे को गिफ्ट भेजें। ऐसा करना अच्छा रहता है। यह प्यार को जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका है। जरूरी नहीं कि आप कोई महंगा गिफ्ट ही भेजें। अपने बजट के हिसाब से और पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हुए गिफ्ट भेजा जा सकता है।

3. मिलने का प्लान बनाएं
अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे हैं, तो आपस में बातचीत करने के दौरान मिलने का प्लान जरूर बनाएं। इससे आपको बढ़िया महसूस होगा। आप मिलने के दिन और समय के बारे में सोच कर एक्साइटेड फील करेंगे। आपके पार्टनर को भी ऐसा ही महसूस होगा। इस बात को समझ लें कि अगर आप एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं, तो आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप लंबे समय के लिए चल नहीं पाएगा। एक समय के बाद इसमें ब्रेकअप आ जाएगा। इसलिए मिलना जरूरी है।

4. वीडियो कॉल के जरिए लाइव संपर्क करें
अब टेक्नीक इतनी आगे बढ़ गई है कि आप फोन पर बातचीत करने के अलावा वॉट्सऐप वीडियो कॉल, गूगल मीट या दूसरे ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से लाइव कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और इस दौरान लंबी बातचीत कर सकते हैं। इससे आपको वाकई मिलने जैसा ही मजा आएगा। इसे आप निजी तौर पर कर सकते हैं। ऐसी वर्चुअल मीटिंग में प्राइवेसी पूरी तरह से बनी रहती है।

5. वर्चुअल डेट नाइट प्लान
अब ऐसे ऐप आ गए हैं, जिनके जरिए आप वर्चुअल डेट नाइट का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आपको डेटिंग का यानी एक-दूसरे के करीब होने का एहसास होगा और आप रोमांटिक पलों को भी महसूस कर सकते हैं। यह अलग बात है कि यह डेटिंग पूरी तरह वर्चुअल होती है, लेकिन इससे आपको रिलेशनशिप में ताजगी का आभास होगा। फिर भी आपको यह तो सोचना ही होगा कि अगर आप अपने पार्टनर से वास्तव में प्यार करते हैं, तो कभी न जरूर साथ होंगे, भले ही अभी सैकड़ों मील की दूरी पर हों।      

Share this article
click me!