
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार किसी और से...डेट पर किसा और के साथ जाना और शादी के लिए दोनों ने अलग लड़की को चुनना जैसे मामले तो आए दिन सामने आते हैं। आज के दौर में लड़का और लड़की दोनों के लिए ये आम बात हो गई है। लेकिन हम एक ऐसी कहानी आपको बताने जा रहे हैं, जहां लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर किसी और लड़की के साथ डेट पर गया और रंगे हाथों पकड़ा गया। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है,ऐसा तो अक्सर देखने सुनने को मिलता है। तो नया ये है भाई...कि लड़के को पकड़े जाने के बाद तुरंत दूल्हा बनना पड़ा।
वायरल हो रही है लव स्टोरी
गैब्रिएल डोकियानोस नाम की लड़की ने हाल ही में सोशल मीडिया TikTok पर एक वीडियो पोस्ट करके अनोखी लव स्टोरी बताई। उसने बताया कि वो एक ऐसे लड़के से जानबूझकर शादी की जो किसी और के साथ डेट कर रहा था। वो बताती है कि रॉबर्ट और मैं एक ही बार में काम करते थे। दोनों के बीच लव-लव चल रहा था। एक दिन गैब्रिएल को उसने एक लड़की के साथ डेट करते देखा। वो उसके साथ हंस-हंस कर बात कर रहा था। वो कुछ उसे कहती तब तक रॉबर्ट ने इशारे से उसे मुंह बंद रखने के लिए कह दिया।
गर्लफ्रेड को 'खुश' करने के लिए दूसरी लड़की से कर रहा था डेट
नाराज गैब्रिएल को उसके प्रेमी ने तुरंत मना लिया। दरअसल रॉबर्ट ने उसे जो बातें बताई उसके बाद उसकी सारी नाराजगी दूर हो गई। उसने बताया कि फ्री में खाना खाने और अच्छी टिप के चक्कर में वो अधेड़ उम्र की महिला के साथ डेट कर रहा था। जिसने उसके साथ खाना खाया था उस महिला ने उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए 2500 रुपए दिए थे। हैरानी की बात ये हैं कि रॉबर्ट ने उसी पैसों से गैब्रिएल की लिए तोहफा खरीदा और उसे फिर से अपने प्रेम में फंसा लिया। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि इस तोहफा को खरीदने के लिए ही वो डेट पर महिला के साथ गया था ताकि पैसे मिल सके।
दोनों ने रचाई शादी
रॉबर्ट अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएल ले सच्चा प्यार करता था। इसलिए तोहफा देने के अगले ही दिन उसने उसके साथ शादी रचा ली। ताकि वो उसे हमेशा अपने पास रख सके। वहीं, गैब्रिएल भी इस रिश्ते से खुश हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की लव स्टोरी को खूब पंसद कर रहे हैं। उन्हें नई जिंदगी की बधाई दे रहे हैं।
और पढ़ें:
जहां खेला जा रहा है फीफा वर्ल्ड कप, वहां की महिलाएं ताउम्र रहती हैं 'नाबालिग'
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.