बेड पर रोमांस हुआ खत्म, तो लड़की ने ब्यॉफ्रेंड को सलाखों के पीछे पहुंचाने का किया 'इंतजाम'

Published : Aug 05, 2022, 05:25 PM IST
बेड पर रोमांस हुआ खत्म, तो लड़की ने ब्यॉफ्रेंड को सलाखों के पीछे पहुंचाने का किया 'इंतजाम'

सार

किसी से नजरें मिली और प्यार हो गया, क्या वाकई ऐसा होता है। कभी-कभी हम आकर्षण को भी प्यार मान बैठते हैं और जब इसका खुमार उतरता है तो फिर इंसान कहीं का नहीं रह जाता है। भोपाल की एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

रिलेशनशिप डेस्क. डेढ़ साल पहले इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। पहले मुलाकात हुई, फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा और एक दिन लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अक्टूबर 2021 में प्रपोज करते ही दोनों के बीच फिजिकल रिलेशनशिप भी बन गया। लिव इन में दोनों रहने लगे। लेकिन एक दिन लड़का गायब हो गया। ये कहानी भोपाल की है। जहां 23 साल की लड़की प्यार में धोखा खाकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। चलिए अधूरी प्रेम की पूरी कहानी आपको बताते हैं। 

शादी के नाम पर फिजिकल संबंध 

बेतूल की रहने वाली 23 साल की लड़की भोपाल में प्राइवेट जॉब करती है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आयुष पटेल नाम के शख्स से हुई। वो भी प्राइवेट जॉब करता है। दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया। इसके बाद आयुष ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की को लगा कि आयुष उसे कभी धोखा नहीं देगा। इसलिए उसने पूरी तरह खुद को इसे सौंप दिया। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। यहां तक की दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया और साथ रहने लगे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध अब हर रोज बनते थे। लेकिन एक साथ रहते हुए दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। रिश्ते को बचाने के लिए आयुष और लड़की अलग रहने का प्लान बनाए। 

शादी से लड़के ने किया इंकार 

लड़की साकेत नगर में रहने लगी। हालांकि दोनों के बीच मुलाकात होती और बेड पर रोमांस भी होता। लड़की आयुष को शादी करने के लिए बोलती तो वो अच्छी जॉब का बहाना बनाकर इंकार कर देता था। लड़की को इंतजार करने के लिए कहता था। 29 जुलाई लड़की आयुष से मिली और शादी की बात की। यहां तक की दोनों के संबंध भी फिर से बने। इसके बाद आयुष लड़की को  फोन करके शादी से मना कर दिया और फोन बंद कर दिए।

लड़की ने रेप का केस कराया दर्ज

लड़की बेचैनी बढ़ गई और उसने तीन दिन तक कॉल किया, लेकिन फोन बंद था। प्यार में लुटी पिटी लड़की थाने पहुंची और पूरी कहानी बताते हुए रेप का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

रिश्ता बनाने से पहले आंखें खोलें

लड़का-लड़की के बीच जो रिश्ता बना उसे प्यार तो कतई नहीं कहा जा सकता है। आकर्षण और वासना को लोग प्यार मान बैठते हैं। जिसकी वजह से इस तरह की खबर आए दिन सामने आती है। किसी से रिश्ता बनाने से पहले जरूरी है कि उसके बारे में अच्छी तरह जान लें और समझ लें। ये देख लें कि कहीं आपका फायदा उठाने के लिए तो वो आपसे जुड़ नहीं रहा।

और पढ़ें:

मेरी एक्स वाइफ का अफेयर उसके 'भाई' के साथ है, इस एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

60 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं यहां कि महिलाएं, धूप से जुड़ा है इनकी जवानी का कनेक्शन

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!