
रिलेशनशिप डेस्क.एक शख्स ऑनलाइन एक लड़की के प्यार में पड़ गया। दोनों के बीच तीन महीने तक चैट के जरिए प्यार परवान चढ़ा। रोमांटिक बातें करते-करते शख्स के अंदर उससे मिलने की बेचैनी हो गई। वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स से उड़ान भरी और पहुंच गया कोलंबिया। लेकिन वहां पर उसे इश्क में ऐसा धोखा मिला जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाएगा। वो कोलंबिया में लूट का शिकार हो गया, वो भी किसी और से नहीं बल्कि अपने ऑनलाइन प्यार वाली लड़की से।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले एडुआर्डो विलारियल को ऑनलाइन लड़की से प्यार हो गया। वो कोलंबिया के सांता मार्टा की रहने वाली है। ऑनलाइन मुलाकात के तीन महीने बाद विलारियल उससे मिलने के लिए सांता मार्टा गया। लेकिन जब वो वहां उससे मिला तो लड़की ने उससे पांच लाख रुपए और मोबाइल लूट लिए। प्यार में मिले धोखे से पीड़ित विलायरिल ने बताया कि उसने 6,000 डॉलर (करीब 5 लाख रुपये) और मोबाइल लूट लिए।
तमाम जमापूंजी प्यार में गंवा दी
डेली मेल को उसने आगे बताया कि मैं उस लड़की से एक सीरियस रिलेशनशिप बनाना चाहता था। लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और मोबाइल और रुपए लूट लिए। विलारियल की मानें तो वो क्रिसमस पर उससे मिलने गया था और वो अपनी तमाम जमापूंजी लेकर वहां गया था। शख्स ने आगे बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मैं उससे मिला था। 3 हमीने तक हमने बातें की। इस दौरान हमने मिलने और आगे के जीवन को लेकर योजना बनाने की बात की।
दो महिलाओं ने मिलकर लूटा
लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो उसके साथ एक और महिला थी। दोनों देखने में गंभीर और सभ्य दिख रही थी। लेकिन जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझसे सबकुछ लूट लिया। हालांकि उनके साथ लूट कैसे हुई इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। उन्होंने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ऑनलाइन प्यार से सावधान!
दूसरे देश में खुद को लूटा पिटा विलायरिल ने बताया कि मुझे उस वक्त समझ नीं आ रहा था कि क्या करूं। किसके पास जाऊं और कैसे धोखे में शामिल महिला को पकड़ूं। ये कहानी सिर्प विलारियल की नहीं हैं। आए दिन युवा लड़के या लड़कियां ऑनलाइन प्यार के चक्कर में पड़कर अपना सबकुछ गंवा बैठती हैं। ऑनलाइन किसी से बात करते वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लड़कियों को कभी भी अपना प्राइवेट फोटो शेयर नहीं करना चाहिए, नहीं तो वो ब्लैकमेल की शिकार हो सकती हैं।
और पढ़ें:
NEW YEAR 2023: नए साल की पार्टी पर फैमिली संग खेलें ये 5 मजेदार गेम्स,सेलिब्रेशन का रंग होगा दोगुना
बेटी को दिया 3 तलाक तो सदमे में हो गई मां की मौत, एक बाइक के लिए 'कातिल' बना दामाद
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.