एक लड़की के दो प्रेमी, साइन किया है रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, फिजिकल होने के लिए बनाया टाइम टेबल

Published : Sep 05, 2022, 12:14 PM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 12:16 PM IST
एक लड़की के दो प्रेमी, साइन किया है रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, फिजिकल होने के लिए बनाया टाइम टेबल

सार

प्यार दो लोगों के बीच मधुर संबंध का नाम हैं। ये केवल महिला और मर्द के बीच का एहसास नहीं है, बल्कि औरत और पुरुष दोनों में से किसी एक के साथ भी हो सकता है। लेकिन दो दिलों के बीच तीसरे की एंट्री होती है तो बहुत ही कम देखने को मिलता है कि तीनों एक साथ हो। लेकिन एक ऐसी लव  स्टोरी वायरल हो रही है।

रिलेशनशिप डेस्क. एक लड़के का दिल दो लड़की पर आ जाए ये तो खूब सुना होगा। लेकिन एक लड़की का दिल एक लड़के और एक लड़की पर आ जाए...ऐसा शायद ही सुना होगा। लेकिन अमेरिका के ओक्लाहोमा में ऐसी ही अजीबो गरीब एक लव स्टोरी के खूब चर्चे हैं। यहां एक लड़की अपने दो प्रेमी के साथ रहती है। तीनों एक ही घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं।  तीनों ने रोमांस का अनोखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इतना ही नहीं फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर झगड़ा ना हो इसके लिए टाइम टेबल तक बनाया गया है।

26 साल की इरी इवर्स के दो प्रेमी हैं। एक लड़का और एक लड़की। दरअसल वो बायोसेक्सुअल हैं। वो अपने ब्यॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में हैं। ब्वॉयफ्रेंड टॉम स्मिथ उनसे 7 साल बड़े हैं, वहीं गर्लफ्रेंड एलेक्स जोन्स भी उनसे 6 साल बड़ी हैं। तीनों एक घर में प्यार से रहते हैं। सबसे बड़ी बात की तीनों ने रोमांस कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, ताकि किसी भी तरह के झगड़े ना हो और रिश्ता लंबा चल सके।  

तीनों एक दूसरे के साथ करते हैं रोमांस

इरी अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैं 33 साल के टॉम के साथ रिश्ते में थी। दो साल तक सबकुछ ठीक चला। फिर मुझे पता चला कि टॉम एलेक्स के साथ डेट कर रहा है। मैं भी उसकी तरफ आकर्षित होने लगी थी। हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। तब मुझे पता चला कि मैं बायोसेक्सुअल हूं। टॉम को जब ये बात पता चली तो उसने मुझे नहीं छोड़ा। बल्कि हम तीनों खुशी-खुशी एक साथ रहने लगें।

प्यार के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

हम तीनों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ताकि कोई झगड़ा या विवाद हमारे बीच ना हो। हमारे रिलेशनशिप में कोई भी दिक्कत नहीं हैं। इरी आगे बताती हैं कि मैं सोमवार और बुधवार को एलेक्स के साथ वक्त गुजारती हूं। वहीं, मंगलवार और गुरुवार को टॉम के साथ होती हूं। बाकि शनिवार और रविवार को हम तीनों एक साथ होते हैं। वीकेंड हम तीनों एक साथ मिलकर एन्जॉय करते हैं। बता दें कि जब कोई आदमी या औरत दोनों के साथ संबंध बनाने को लेकर आकर्षित होता है, उसे बायोसेक्सुअल कहते हैं। इरी भी लड़का और लड़की दोनों के प्रति आकर्षित होती हैं। 

और पढ़ें:

लालू यादव को सजा देने वाले 59 साल के जज ने की शादी, घर लाएं 9 साल छोटी दुल्हन

छात्रा को बिल्कुल अंदाजा ना था कि क्लास रूम में उसके साथ कुछ गलत होगा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!