दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हा नहीं कर पाया खुद को कंट्रोल, कर डाली क्यूट सी हरकत, देखें Video

Published : Jul 21, 2022, 09:41 AM IST
दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हा नहीं कर पाया खुद को कंट्रोल, कर डाली क्यूट सी हरकत, देखें Video

सार

लड़का-लड़की की जिंदगी में शादी सबसे खास दिन होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन काफी कुछ प्लान करते हैं। लेकिन कभी-कभी स्पॉन्टेनियस कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी उम्मीद कोई नहीं करता लेकिन वो जीवन भर के लिए यादगार बन जाता है।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में सबसे अहम दिन होता है। इस दिन दो दिल हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। वेडिंग को खास बनाने के लिए दूल्हा (Groom) और दुल्हन (Bride) काफी कुछ प्लान करते हैं। लेकिन कुछ चीजें बिना प्लान के हो जाती है। जिसे देखकर या दो दूल्हा चौंक जाता है या दुल्हन। इस खबर में दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि प्यारी सी दुल्हन सबके सामने शर्मा जाती है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सिंदूर दान के वक्त दूल्हे को दुल्हन पर आया प्यार

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये साउथ की शादी है। लाल साड़ी में दुल्हन बेहद ही खूबसूरत लग रही है। वहीं दुल्हन को मैच करते हुए दूल्हे ने रेड आउटफिट पहन रखा है जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहा है। सिंदूर डालने की रस्म निभाई जा रही है। दूल्हा सिंदूर लगाते वक्त दुल्हन को सबसे सामने किस (bride groom kiss video) तक देता है। किस को महसूस करते ही दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। उसके चेहरे पर मुस्कान फैल जाती है। वहीं घरवाले भी हंसने लगते हैं। दुल्हन को उम्मीद नहीं थी कि दूल्हा ऐसा करेगा। ये सरप्राइज उसे अंदर से प्यार भरे एहसास से भर दिया था।

वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है

इस वीडियो  weddingworldpage इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को साढ़े 9 लाख लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर फनी-फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा,'दूल्हे के होठ पर मेकअप लग गया।' वहीं एक ने लिखा,'आंटी का रिएक्शन देखों।'

इसे भी पढ़ें:इस गांव में 30 साल से मर्द ने नहीं रखा कदम, फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, जानें कैसे होता है ये चमत्कार

रिश्ते में सरप्राइज जरूरी

वाकई पति-पत्नी के रिश्ते को सरप्राइज मजबूत करता है। अगर शुरुआत शादी से हो जाए तो फिर उनके बीच रोमांस ताउम्र जारी रहता है। दूल्हे की एक प्यारी सी किस दुल्हन के लिए ताउम्र की याद बन गई। जब भी दोनों अपनी शादी का जिक्र करेंगे तो इस किस को याद करना नहीं भूलेंगे। इसलिए रिश्ते को मजबूत करने के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज देते रहना चाहिए। सरप्राइज का दौर दोनों तरफ से चलना चाहिए। 

और पढ़ें:

शादी के मंडप में पहुंच दूल्हे के सामने आशिक ने किया ऐसा काम,दुल्हन तो हुई खुश, फंस गया बेचार लड़का

15 साल के लड़के को 44 के टीचर से हुआ था प्यार, खुद की अश्लील तस्वीरें भेज करता था ये काम
 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!