
रिलेशनशिप डेस्क. शादी की पहली रात यानी सुहागरात पर बड़े अरमानों के साथ दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया। लेकिन चूमने से पहले ही पत्नी ने उसे झटक दिया। उसने बात करने से भी इंकार कर दिया। दो दिन बाद जब दुल्हन का सच सामने आया तो दूल्हे मियां सदमे में चले गए। क्योंकि उनकी पत्नी कोई महिला नहीं बल्कि किन्नर थी। घटना यूपी के एटा जिले के जैथरा क्षेत्र की है।
दिल्ली से लाए थे दुल्हन
जैथरा इलाके के रहने वाले एक शख्स ने थाने में जाकर केस दर्ज कराया। उसने बताया कि 3 मई 2022 को उसकी शादी हुई थी। बारात दिल्ली के शकरपुर इलाके में आई थी। शादी के बाद दुल्हन को लेकर वो लोग घर पहुंचे। सब शादी से खुश थे। सुहागरात के वक्त दूल्हे को दुल्हन से पहली दफा बात करने का मौका मिला। लेकिन उसने शारीरिक रिश्ता बनाने से मना कर दिया। पहली रात को थोड़ा नर्वस होगी ये सोचकर पति बेचारा मान गया। अगली रात जब पति अपनी पत्नी को पाने की यानी संबंध बनाने की कोशिश की तो उसने फिर से मना कर दिया। आखिरकार दो दिन बाद दुल्हन ने अपनी सच्चाई पति को बता दी। दरअसल पत्नी किन्नर थी। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। उसे पांच दिन तक नींद नहीं आई।
धोखा देकर किन्नर से कराई गई शादी
पीड़ित पति ने बताया कि फैमिली लड़की को देखने दिल्ली गए थे। लेकिन उस दौरान उनसे इस बात को छुपाया गया था। इतना ही नहीं पत्नी का सच जानकर वो पांच दिन तक सदमे में रहा। इसके बाद सास-ससुर और साली यहां आए और जेवरात, रुपए लेकर गायब हो गये। इतना ही नहीं उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।
लोकलाज के डर से छह महीने तक साधी चुप्पी
लोकलाज के डर से छह महीने तक पीड़ित परिवार ने कुछ नहीं किया। पीड़ित पति की मानें तो उसके ससुरालवाले अभी भी उसे तंग कर रहे हैं। जिसके बाद थाने में जाकर पूरा मामला बताते हुए ससुराल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले को जानकर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें:
हत्या से पहले क्या प्रेग्नेंट थी श्रद्धा वाकर? डॉक्टर के पर्चे और चैट को खंगाल रही पुलिस
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.