
रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौर में पति-पत्नी के रिश्ते की बुनियाद कमजोर होती जा रही है। पति की बेवफाई जहां पहले आम बात हुआ करती थी, अब कई महिलाएं भी उसी रास्ते पर चल पड़ी हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में बोला गया झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं छुपता है। वो एक ना एक दिन किसी ना किसी माध्यम से सामने आ ही जाता है। ऐसा ही एक यूके में रहने वाली महिला के साथ हुआ। पांच महीने से ज्यादा वक्त से वो अपने पति को धोखा दे रही थी, लेकिन एक दिन बेबी मॉनिटरिंग ने उसका राज खोल दिया।
पत्नी की बेवफाई का शक पति को पहले से था
47 साल के मारेक फेको (Marek Fecko) की पत्नी का अफेयर उसके पूर्व सहकर्मी के साथ चल रहा था। पत्नी की बेवफाई की भनक मारेक को थी। क्योंकि उसने पत्नी के फोन पर कुछ मैसेज देख लिए थे। बावजूद वो उसके साथ रह रहे थे। 31 अक्टूबर को फेको जब ऑफिस में थे तब उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और बेडरुम में लेकर गईं। बेडरुम में बेबी मॉनिटरिंग लगा था जो फेको के फोन से जुड़ा था।
पत्नी ने रोमांस करते वक्त कर दी एक गलती
बेडरुम में जब पत्नी प्रेमी को लेकर गई तो मॉनिटर को दीवार की तरफ कर दी। लेकिन एक गलती उससे हो गई। वो आवाज को बंद करना भूल गई। पति के पास बेडरुम में हो रही हर बातचीत की आवाज पहुंचने लगी। रोमांस की आवाज जब पहुंची तो वो दौड़कर घर आया। वो गुस्से से आग बबूला था। उसने चाकू लहराते हुए पत्नी के प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी।
पति को गुस्सा आना स्वभाविक था
जिसके बाद पूरा मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट में बताया गया कि पत्नी की पांच महीने से पति के पूर्व सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा था। कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा कि 11 साल की शादी में अगर पत्नी ऐसा करेगी तो पति का गुस्सा होना मानवीय प्रक्रिया है। यह सजा के योग्य नहीं है। हालांकि जज ने फेको को 120 घंटे के अवैतनिक कार्य के साथ 18 महीने का सामुदायिक आदेश दिया। इसके साथ ही एक साल तक पीड़ित यानी पत्नी की प्रेमी के साथ उसके मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
और पढ़ें:
इश्क में जाल में फंसा कर उमा को बनाया फातिमा,फिर बेडरूम की खुदाई से निकला खौफनाक सच
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.