
रिलेशनशिप डेस्क. मध्य प्रदेश के भोपाल से आई खबर ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। पति-पत्नी के रिश्ते की हत्या बीच सड़क पर होता देख लोग शॉक्ड रह गए। इस रिश्ते की भेंट एक मासूम चढ़ गई। वो ना सिर्फ हमेशा मां के ममता से महरूम हो गई। बल्कि पिता से भी दूर हो गई। चलिए बताते हैं भोपाल की सड़क पर सोमवार रात क्या हुआ और उस रात के पहले की क्या कहानी थी।
पति ने रची खौफनाक साजिश
विदिशा जिले की रहने वाली महिला अपने पांच साल की बेटी के साथ भोपाल आ गई थी। वो अपने पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। वो सेमरा इलाके में अपने पार्टनर के साथ लिव इन में रहने लगी थी। पति को जब इस बात की खबर मिली तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया। वो भोपाल पहुंचा और तीन दिनों तक रेकी की। पत्नी से बात करने की बजाय उसने गुस्से में एक खौफनाक साजिश रची।
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट
उसने लोहे का औजार बेचने वालों से चाकू खरीदा और सोमवार रात को बीच सड़क पर पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। इतना ही नहीं उसे प्रेमी की भी हत्या कर दी। इस दौरान पांच साल की बच्ची मां की गोद से दूर जा गिरी थी। वो तेज से तेज रो रही थी। लेकिन गुस्से में पागल इंसान को मासूम की आवाज नहीं सुनाई दी। बच्ची की आवाज सुनकर वहां काफी लोग इक्ट्ठा हो गए। सबके आंखों में इस घटना को देखकर आंसू निकल आए थे।
बेटी के साथ लाने से खफा था शख्स
पुलिस की मानें तो महिला का संबंध परिचित से ही था। पति के बार-बार मना करने से वो मान नहीं रही थी। एक महीने पहले वो पति को छोड़कर प्रेमी के पास आ गई थी। जिससे पति नाराज था। वो इस बात से और खफा था कि वो उसकी बच्ची को भी साथ लेकर आ गई थी। वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। वहीं पुलिस ने हथियार समेत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बच्ची को रिश्तेदार को सौंप दिया गया है।
खराब रिश्ते की भेंट चढ़ गई बच्ची
एक ऐसे रिश्ता जिसमें प्यार नहीं बचा था उससे अलग होने की बजाय शख्स ना सिर्फ खुद की जिंदगी बरबाद कर ली। बल्कि दो लोगों के जीवन को भी खत्म कर लिया। लेकिन सबसे ज्यादा इस घटना का असर जिस पर होगा वो है मासूम बच्ची। जिसकी मां की जान उसके पिता ने ले ली। वो भी सलाखों के पीछे बंद है।
और पढ़ें:
भूलकर भी ना करें ये 3 गलती, नहीं तो धन-दौलत से हमेशा रहेंगे दूर,मान की भी होगी हानि
15 साल के लड़के को 44 के टीचर से हुआ था प्यार, खुद की अश्लील तस्वीरें भेज करता था ये काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.