पत्नी का ऐसे किया कत्ल, पति से वारदात की पूरी कहानी सुन पुलिसवालों के छूट गए पसीने

पति-पत्नी की लड़ाई में गाली-गलौच या मारपीट आम घटना है। पर गाजियाबाद में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के साथ जो सलूक किया उससे सनसनी मच गई है। बेरहम पति की इस हैवानियत से पुलिस भी सकते में है। 

Nitu Kumari | Published : Nov 10, 2022 3:21 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क.गुरुवार सुबह एक शख्स एसएसपी ऑफिस पहुंचा। वहां उसने एसएसपी के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो कहानी सुनाई उसे सुनकर तमाम पुलिसवालों के भी पसीने छूट गए। उस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। एसएसपी को पहले तो उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ जब तहकीकात शुरू हुए तो दिल दहलाने वाला सच सामने आया। 

पति की हथौड़े वाली हैवानियत

खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। लोनी इलाके के खुशहाल पार्क में रहने वाले सद्दाम ने अपनी बीवी रुखसाना की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति खुद एसएसपी दफ्तर पहुंच गया अपना जुर्म कबूल करने। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसने रुखसाना को सुनसान जगह पर बुलाया। फिर हथौड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल के बाद सद्दाम ने पत्नी की लाश ट्रानिका सिटी के ही सुनसान इलाके में फेंक दिया।

पत्नी की हत्या बनी पहेली

सद्दाम के बयान देने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम जब उसके बताए जगह पर पहुंची तो वहां पर रुखसाना का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि सद्दाम ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या पति-पत्नी का रिश्ता खराब था या फिर संपत्ति का कोई विवाद था। पुलिस इस घटना के पीछे अवैध संबंध के पहलू की भी छानबीन कर रही है। बहरहाल रुखसाना के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। 

जन्मों का रिश्ता क्यों बना ज़हर?

दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सद्दाम के पड़ोसियों और दोस्तों-रिश्तेदारों को भी काफी हैरानी है। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे का होता है। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े तो होते हैं पर उसका ऐसा अंजाम होगा किसी ने नहीं सोचा था। सवाल यह है कि आखिर वह क्या वजह थी कि सद्दाम ने रुखसाना को मौत के घाट उतार दिया। आखिर रुखसाना को लेकर उसके मन में इतनी गहरी नफरत क्यों हो गई कि उसने हथौड़ी से पीटकर उसकी हत्या कर दी?  पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद ही पूरा सच सामने आएगा लेकिन इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते पर संगीन सवाल खड़ा कर दिया है।

और पढ़ें:

पूर्व पति का ईमेल पढ़ते ही दिल हार बैठी महिला, दूसरी बार शादी कर पहली गलती को सुधारा

इस मॉडल के चक्कर में हुआ सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक! दोस्त ने किया दंग करने वाला दावा

Share this article
click me!