पत्नी और 2 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा, फिर नंगा होकर बाइक चलाता नजर आया हैवान पति

Published : Jul 15, 2022, 09:29 AM ISTUpdated : Jul 15, 2022, 10:02 AM IST
पत्नी और 2 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा, फिर नंगा होकर बाइक चलाता नजर आया हैवान पति

सार

बड़े अरमानों के साथ वो उसका हाथ थामी होगी। जीवन में खुशियां लाने के लिए एक नन्हा मेहमान भी आ चुका था। लेकिन उसे शायद ही पता था कि उसकी खुशियों की उम्र लंबी नही है। हर राह में साथ देने वाला ही उसका कातिल बन जाएगा। ये कहानी एक ऐसी महिला की है जिसने अभी गृहस्थ जीवन की शुरुआत ही की थी।

रिलेशिनशिप डेस्क. आज के दौर में पति-पत्नी के रिश्ते में वो मजबूती नहीं रह गई है जो पहले हुआ करती थी। जरा-जरा सी बात पर तलाक की नौबत आ जाती है। इतना ही नहीं पति तो पत्नी की जिंदगी लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना मलेशिया से सामने आया है। जहां मीट काटने वाले चाकू से शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं यह हैवान पति यहीं नहीं रूका उसने अपने दो महीने के बच्चे को भी चाकू से काट डाला। पढ़कर सिहर उठे ना। चलिए पूरी कहानी परत दर परत बताते हैं।

महिला की खुशियों की उम्र थी बेहद कम

रिपोर्ट के मुताबिक कम्पंग बाकर बाटू (जोहोर बाहरू) में महिला जिसका नाम  हजर नुरस्‍याहिरिन रोसमान अपने दो महीने के बच्चे और पति परमास के साथ रहती थी। एक साल पहले उनकी शादी हुई थी। 4 जुलाई को 26 साल के रोसमान को नहीं पता था कि उसकी और उसके बच्चे की जिंदगी का आखिरी दिन है। परमास घर आया और किसी बात पर उसकी पत्नी के साथ बहस हुई। इसके बाद गुस्से में वो राक्षस बन गया और मीट काटने वाले चाकू से पत्नी और मासूम की हत्या कर दी।

नंगा होकर कातिल पति सड़क पर घूमता नजर आया

इसके बाद खुद नंगे बाइक से फरार हो गया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है। सबके मन में यहां तक की मृतक लड़की के माता-पिता के मन में भी यह चल रहा है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

पिता को नहीं हो रहा है दामाद के करतूत पर यकीन

मृतक के पिता ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी और दामाद अच्छे थे। उनके बीच कोई दिक्कत नहीं थी। कभी भी उनके बीच लड़ाई की बात नहीं सुनी। इतना जरूर था कि मेरे दामाद के पास कोई नौकरी नहीं थी। उसने कुछ वक्त पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि ना तो बेटी ने और ना ही दामाद ने अपने आर्थिक हालत के बारे में कुछ बताया था। दामाद को पार्ट टाइम नौकरी मिल गई थी। 

देने वाला था वो रिसेप्शन, फिर ऐसा क्यों किया

मृतक के पिता ने आगे बताया कि वो हैरान हैं क्योंकि हाल ही में उसके दामाद ने कहा था कि लॉकडाउन की वजह से वो शादी का रिसेप्शन नहीं दे पाया था। वो अब करेगा। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से लाल मोटरसाइकिल के साथ मीट काटने वाला चाकू बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इस तरह का हैवानियत भरा कदम क्यों उठाया।

क्यों पति-पत्नी का रिश्ता टूट रहा है

सवाल है कि आखिर ये रिश्ता इतना कमजोर कैसे होते जा रहा है। विश्वास, प्यार और समझौते पर टिका रिश्ता क्यों दम तोड़ रहा है। बहुत जरूरी है इस पर सोचने की। क्योंकि अगर इस रिश्ते का अस्तित्व खत्म होता है तो फिर समाज का बेहद विकृत रूप सामने आ सकता है।

और पढ़ें:

यहां मां के गर्भ से निकलते ही बच्चे की बढ़ जाती है एक साल उम्र, जानें इस 'रहस्मयी दुनिया' के बारे में

नहीं करूंगी सेक्स का धंधा...इतना सुन पति ने 6 बच्चों के सामने पत्नी को दी मौत-कड़ाही में उबाल दी बॉडी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!