ब्लैक डायरी: पति के भाई की गंदी नजर है मुझ पर, कई बार कर चुका है बैड टच

Published : Nov 07, 2022, 07:53 PM IST
ब्लैक डायरी: पति के भाई की गंदी नजर है मुझ पर, कई बार कर चुका है बैड टच

सार

शादी के बाद भी महिला को कई तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। घर के अंदर ही उसे गंदी नजरों का सामना करना पड़ता है। बदनामी के डर के वो कुछ नहीं बोल पाती है।   

ब्लैक डायरी: 36 साल की मालती (बदला हुआ नाम) की शादी को 5 साल हो चुके हैं। उसकी गृहस्थी अच्छी चल रही थी। लेकिन जैसे ही उसके पति का घर से दूर रहना शुरू हुआ, वैसे ही उसके लिए खराब दिन शुरू हो गए। ना चाहते हुए भी उसे चचेरे देवर की गलत हरकतों को सहना पड़ता है। बदनामी और कर्ज की वजह से वो कुछ बोल नहीं पा रही हैं। इतना ही नहीं सास भी उसका साथ नहीं दे रही हैं। चलिए मालती की कहानी आपको बताते हैं और एक्सपर्ट की इसे लेकर क्या राय है।

मालती की मानें तो पति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। वीक में वो तीन दिन घर से दूर ही रहते हैं। उनके रिश्ते अच्छे हैं। पति उन्हें बहुत प्यार भी करता है। सबकुछ अच्छा चल रहा था। बतौर मालती-एक दिन जब पति नहीं थे तब उसका 35 साल का चचेरा देवर घर आया। वो मेरे दो साल के बच्चे के लिए बहुत सारे खिलौने लेकर आए। बच्चा उन्हें देखकर खुश था, लेकिन मुझे पता नहीं था कि वो किस मकसद से आया है। चाय पीने के बाद वो मेरे पास किचन में आया और मेरा हाथ पकड़ कर बोला कि तुम्हें अकेलापन महसूस नहीं होता भाभी। मैं इस सवाल से दंग रह गई। इससे पहले  उसने ऐसी बात कभी नहीं बोली थी। 

मालती आगे बताती हैं कि जब मैंने ना बोला तो उसने कहा कि अगर तन्हा महसूस करो तो मैं हूं आपके लिए। इसके बाद वो चला गया। पिछले दो महीनों से उसका घर पर आना जारी है। पति जब नहीं होते हैं तभी वो आता है, कुछ दिन पहले तो हद हो गई उसने मुझे बांहों में कस लिया और बोला कि भाभी मेरा दिल आप पर आ गया है। आपको पाना चाहता हूं। मैंने उसे काफी बुरा भला बोला। उसे घर से जाने को कह दिया। लेकिन जाते-जाते उसने धमकी दी  कि अगर मैं उसके साथ प्यार नहीं करती हूं तो वो 6 लाख का कर्ज मांगेगा जिसे उसने मेरे पति को दिया था। हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि इतनी बड़ी रकम उसे तुरंत लौटा सकें। ये बात मैंने जब सास को बताई तो उन्होंने भी मुंह खोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जानें दो मैं उसे घर पर आने से मना कर दूंगी। कुछ बोलने पर हमारी ही बदनामी होगी। लेकिन मैं अंदर से काफी टूट गई हूं। मुझे उसके टच के बारे में सोचते ही खुद से घृणा होने लग रहा है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं?

एक्सपर्ट की राय- वाकई आज भी महिलाएं घर में सुरक्षित नहीं हैं। मेरा मानना है कि आपको अपने देवर के खिलाफ बोलना चाहिए। उसकी हरकत अगर आप बर्दाश्त करती हैं तो कल को कुछ गलत आपके साथ हो सकता है। पति के कानों में यह बात जब पहुंचेगी तो उसे दुख होगा कि आपने उसे नहीं बताया। इतना ही नहीं हो सकता है आपका पति आप पर ही शक करने लगें। इसलिए देर होने से पहले पति को सारी बातें बता दीजिए। उसे ये भी बताइए कि उसने कर्ज को लेकर धमकी दी है। आपके पति खुद इसका हल निकाल लेंगे। लेकिन चुप रहने की बजाय बोलने की जरूरत है।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

बदसूरत कह के लोग उड़ाते थे मजाक, 18 साल की लड़की ने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया करारा जवाब

पत्नी पहुंच गई थाने और लगाई गुहार, पति करता है बार-बार अननैचुरल सेक्स और...

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!