
रिलेशनशिप डेस्क. कोई भी महिला अपने प्यार को किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती है। पार्टनर किसी और की बाहों में हो तो फिर समझ सकते हैं कि आगे क्या होता है या हो सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली दो जुड़वा बहनें ऐना और लूसी डिंके ( Anna and Lucy Decinque) 11 साल से एक ही लड़के के प्यार में पागल हैं। इतना ही नहीं वो उससे शादी भी करना चाहती हैं।
ऐना और लूसी डिंके का नाम अलग पर सबकुछ सेम
ऐना और लूसी डिंके दुनिया की आइडेंटिकल ट्विन्स (Identical Twins) हैं। इनमें कोई अंतर नहीं दिखाई देगा। आवाज से लेकर कद काठी तक सब एक है। इनके बीच जो कुछ अंतर बचा था उसे भी सर्जरी से एक जैसा कर लिया। दोनों के लुक्स में अब कोई अंतर नहीं हैं। इतना ही नहीं दोनों एक जैसे कपड़े भी पहनती हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि एक शख्स आइने के सामने खड़ा है। हाल ही में दोनों ने अपना जन्मदिन मनाया।
36वां जन्मदिन दोनों बहनों ने मनाया
ऐना और लूसी डिंके 36 साल हो गई हैं। वो अपने मंगेतर बेन बयर्ने के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाल रखी है। दोनों एक जैसे कपड़े में दिख रहे हैं। बेन बयर्ने के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो पोस्ट किया है और हैप्पी बर्थ डे टू अस लिखा है। दोनों बहनों के बीच खड़े उसके मंगेतर के साथ ली गई मिरर सेल्फी खूब वायरल हो रही है।
और पढ़ें:सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची
एक साथ प्रेग्नेंट होने की तैयारी
ऐना और लूसी का प्यार बयर्ने के साथ कम नहीं हो रहा है। बयर्ने भी दोनों के साथ रिश्ता बनाकर खुश हैं। तीनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर ट्रायो कपल की चर्चा होती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बहनें साथ में मां बनना चाहती हैं। वो एक साथ प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं। उनका कहना है कि ये उनकी ख्वाहिश है कि एक साथ प्रेग्नेंट होकर इस वक्त का लुत्फ उठा सके। इतना ही नहीं जुड़वा बहनों ने कहा कि वो सबकुछ साथ करना चाहते हैं। हम एक साथ बूढ़े होंगे और एक साथ मरेंगे। उम्र ज्यादा होने की वजह से इनकी प्लानिंग तेज हो गयी है। 30 के बाद मां बनने में कई सारी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में तीनों मिलकर कोशिश में लग गए हैं।
इसे भी पढ़ें:पहली नजर में प्यार...फिर शादी और सेक्स, इसके बाद पति ने पत्नी के साथ जो किया वो जान कांप जाएंगे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.