
रिलेशनशिप डेस्क। होली... एक ऐसा त्योहार जो खुशी है, हंसी है, उमंग है उल्लास है। जहां रंगों की फुहार है मस्ती है। हालांकि इस बार भी कोरोना होली के माहौल में भंग डाल रहा है। होली खेलने पर रोक है लेकिन आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ होली का मजा ले सकते हैं। लेकिन इसके साथ भी जरूरी है कि आप सावधानियां बरतें। वहीं अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
डांस ना करें
होली है तो जाहिर सी बात है कि नाच गाना तो होगा ही। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं तो आप डांस करने से बचें साथ ही जहां लोग डांस कर रहे हों वहां ना खड़े हों। कभी कभी अनाचूक में किसी का धक्का लगने से अनहोनी हो सकती है।
पानी वाली होली ना खेलें
होली त्योहार ही है रंगों का। गुलाल और रंग एक दूसरे को लगाते हैं ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो पानी वाली होली से दूर ही रहें। सिर्फ सूखी गुलाल वाली होली खेलें। पानी वाली होली खेलने से गीला होने की वजह से फिसलने का डर बना रहता है। साथ ही आप होली वाले दिन ऐसी चप्पल कैरी करें जो फिसलती ना हों। जिससे आप खुद को बचा सकती हैं।
ज्यादा लोगों से मिलने से बचें
होली में एक दूसरे को रंग लगाते हैं तो जाहिर सी बात है कि एक दूसरे के करीब जाना ही पड़ेगा। ऐसे में मास्क तो पहनें ही साथ ही ज्यादा लोगों से ना मिलें। होली के मौके पर ना तो ज्यादा लोगों को अपने घर बुलाएं ना किसी के घर जाएं। जितने कम लोग होंगे उतना ही कोरोना का खतरा कम होगा।
हर्बल रंग ही यूज करें
होली पर रंगों की वजह से कई तरह की समस्या होती है। ऐसे में होली खेलने के लिए जरूरी है कि हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें। प्रेग्नेंट महिलाओं की स्किन सेंसिटिव होती है। ऐसे में कैमिकल रंगों से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
पूरी बॉडी पर ऑयल लगाएं
रंगों से अपनी बॉडी को बचाने के लिए तेल लगा लें। तेल नहीं लगा सकते हैं तो मॉइश्चराइजर या पेट्रोलियम जैली भी लगा सकती हैं। इससे रंग स्किन में एब्जॉर्ब नहीं होंगे और नहाते समय आसानी से निकल जाएंगे। साथ ही आरामदायक और लूज कपड़े पहनें।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.