रिलेशनशिप रखना हो ठीक तो गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछें ये 5 बातें

कई बार हमें इसका अंदाज भी नहीं होता कि हम जो कहने जा रहे हैं, उसका सामने वाले पर कैसा असर पड़ेगा। गफलत में हम कुछ ऐसी बातें कह देते हैं, जिसका रोमांटिक रिलेशनशिप पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2020 5:31 AM IST / Updated: Feb 16 2020, 05:04 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। कई बार हमें इसका अंदाज भी नहीं होता कि हम जो कहने जा रहे हैं, उसका सामने वाले पर कैसा असर पड़ेगा। गफलत में हम कुछ ऐसी बातें कह देते हैं, जिसका रोमांटिक रिलेशनशिप पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। कई बार तो संबंध खत्म होने की नौबत आ जाती है। इसलिए पार्टनर या गर्लफ्रेंड से बातें करते हुए हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि बेख्याली में आपकी जुबान से कोई ऐसी बात नहीं निकल जाए, जो आपके संबंधों में जहर घोल दे। कई बार हम जिससे बहुत ही करीब होते हैं, उससे बातें करते हुए ज्यादा सोचते नहीं, इसलिए भी इस तरह की समस्या पैदा होती है। कभी-कभी हमें लगता है कि पार्टनर हमें इग्नोर कर रहा है। इससे प्रेमी हताशा महसूस करने लगते हैं। इस दौरान भी वे कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं, जिनका असर बेहद घातक हो सकता है और संबंध हमेशा के लिए टूट सकते हैं। जानें, कौन-सी बातें गर्लफ्रेंड या महिला पार्टनर से कभी नहीं कहनी चाहिए।

1. घरेलू मामले
अगर गर्लफ्रेंड या महिला पार्टनर खुद से अपने घरेलू मामलों के बारे में नहीं बताती तो उससे इसके बारे में कोई सवाल नहीं करें। हर इंसान की घरेलू परिस्थितियां और समस्याएं अलग-अलग होती हैं। अगर आप अपनी महिला मित्र की घरेलू परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेना चाहेंगे तो यह उसे बुरा लग सकता है और वह आपसे रिश्ता तोड़ भी सकती है। 

2. पर्सनल इनकम 
गर्लफ्रेंड या महिला पार्टनर से उसकी पर्सनल इनकम के बारे में कभी सवाल नहीं पूछना चाहिए। सैलरी कितनी है, खर्चा कितना होता है, कितनी सेविंग होती है, इस तरह के सवाल कोई पसंद नहीं करता। यह पूछा जाना आजकल असभ्यता की निशानी मानी जाती है। गर्लफ्रेंड से ऐसे सवाल कभी नहीं पूछें, नहीं तो रिलेशनशिप खतरे में पड़ सकता है। 

3. दोस्तों के बारे में 
हर इंसान के कई दोस्त होते हैं और उनसे संबंधों का दायरा भी अलग-अलग होता है। आपकी महिला पार्टनर के कई दोस्त हो सकते हैं। मेल-फीमेल, दोनों तरह के दोस्त होते हैं। इसके बारे में दरयाफ्त करना गैरजरूरी है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से उसके दोस्तों के बारे में जानकारी लेना चाहेंगे तो उसे आप पर शुबहा हो सकता है। इससे रिलेशनशिप में दिक्कत पैदा हो सकती है।

4. अपने खर्चे के बारे में
अपने खर्चे और फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स की चर्चा भी गर्लफ्रेंड से करना सही नहीं रहता। ऐसे लोग अपनी समस्याओं के बारे में नजदीकी लोगों को बताते हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड से जब आप पैसे से जुड़ी दिक्कतों की चर्चा ज्यादा करेंगे तो उसे लग सकता है कि आप उससे मदद चाहते हैं। आजकल ऐसे लोग बहुत कम हैं जो पैसे से किसी की मदद करते हैं। इसलिए गर्लफ्रेंड इस डर से कि कहीं आप पैसे की मांग नहीं करने लगें, आपसे संबंध तोड़ सकती है।

5. पूर्व पार्टनर की चर्चा
जरूरी नहीं कि जिससे आपका रिश्ता बना हो, उसका पहले से कोई अफेयर नहीं रहा हो। यह आपकी किस्मत की बात हो सकती है कि किसी लड़की ने पहली बार आपसे ही प्यार किया हो, पर ज्यादातर लड़कियों के पहले से भी अफेयर होते हैं। ऐसे में, आप कभी उनसे पूर्व पार्टनर के बारे में सवाल या चर्चा नहीं करें। आपको पता हो, तब भी इसके बारे में पूछने की हिमाकत नहीं करें। लड़कियां इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। ऐसे सवालों से आपका रिलेशन तत्काल खतरे में पड़ जाएगा।  

Share this article
click me!