पत्नी को रखना है खुश तो जरूर करें ये 5 काम , कभी नहीं होगी लड़ाई

Published : Jan 30, 2020, 11:26 AM IST
पत्नी को रखना है खुश तो जरूर करें ये 5 काम , कभी नहीं होगी लड़ाई

सार

भारतीय परंपरा में पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्मांतरों का माना जाता है, लेकिन यह भी सच है कि ज्यादातर पति अपनी पत्नियों की उपेक्षा भी करते हैं। एक पत्नी की अपने पति से जो उम्मीदें होती हैं, उन्हें वह ठीक से पूरा नहीं कर पाते।

रिलेशनशिप डेस्क। भारतीय परंपरा में पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्मांतरों का माना जाता है, लेकिन यह भी सच है कि ज्यादातर पति अपनी पत्नियों की उपेक्षा भी करते हैं। एक पत्नी की अपने पति से जो उम्मीदें होती हैं, उन्हें वह ठीक से पूरा नहीं कर पाते। इसका परिणाम होता है कि उनके बीच अक्सर मनमुटाव और झगड़े होते हैं। इसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ता है। यह मत भूलें कि हर तकलीफ में पत्नी ही आपका हर वक्त साथ देती है। प्रेमिका तो महज सुख के समय की साथी होती है और कब साथ छोड़ कर चली जाए, इसका भी कोई ठिकाना नहीं। लेकिन पत्नी कभी आपका साथ नहीं छोड़ती। इसलिए उसका जरूर ख्याल रखें और उसकी आपसे जो उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

1. दें भावनात्मक सहारा
हर पत्नी अपने पति से भावनात्मक सहारे की उम्मीद रखती है। वह सुख-दुख हर हाल में आपका साथ चाहती है। यह जरूरी है कि आप अपनी पत्नी की संवेदनाओं को समझने की कोशिश करें और कभी भी वह किसी तरह की परेशानी में हो तो उसे इमोशनल सपोर्ट दें। कठिन परिस्थतियों में उसका हौसला बढ़ाएं। इससे उसका भरोसा आप पर बना रहेगा और वह खुश रहेगी।

2. सालगिरह और जन्मदिन पर दें उपहार
ऐसे पतियों की कोई कमी नहीं है, जिन्हें अपनी पत्नियों का जन्मदिन तक याद नहीं रहता। कई बार तो वे शादी की सालगिरह तक भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में समझा जा सकता है कि एक पत्नी को कितना दुख होता होगा। आप फेसबुक पर अनजाने मित्रों को रोज ही जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी की बधाई देते हैं, लेकिन पत्नी का जन्मदिन याद नहीं रख पाते। इससे जाहिर होता है कि आप पत्नी को ज्यादा महत्व नहीं देते। ऐसा करने से बाज आएं और पत्नी के जन्मदिन पर सबसे पहले उन्हें विश करें। इससे उन्हें बहुत खुशी होगी।

3. तारीफ करें
दुनिया में शायद ही कोई औरत हो जिसे अपनी खूबसूरती की तारीफ सुनने से खुशी नहीं होती है। फेसबुक और सोशल मीडिया पर तो आप फोटो डालते ही अपनी महिला मित्रों की प्रशंसा के पुल बांधने लगते हैं, लेकिन पत्नी से कभी ऐसा नहीं कहते। यह गलत है। पत्नी के रूप सौंदर्य की प्रशंसा अगर पति करता है तो वह बहुत खुश होती है। यह जरूरी है। 

4. शॉपिंग करने में दें साथ
हर महिला को शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। साथ ही, शादीशुदा महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति भी शॉपिंग करने उनके साथ चलें। पतियों की आदत होती है कि वे व्यस्तता का बहाना बना कर उनके साथ नहीं जाते। इससे उन्हें तकलीफ होती है। इसलिए पत्नी की खुशी के लिए समय निकाल कर शॉपिंग करने साथ जाएं और अपने बजट के हिसाब से खरीददारी कराएं।

5. साथ निकलें घूमने
कई लोग ऑफिस से आने के बाद अकेले घूमने निकल जाते हैं या दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। अगर आप घूमने के लिए किसी पार्क में जाते हैं या बाजार ही निकलते हैं तो पत्नी को साथ लेकर जाएं। इससे उन्हें काफी खुशी होगी और आप दोनों के बीच नजदीकी बढ़ेगी। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!