क्या गर्लफ्रेंड आपसे हो गई है बोर, अपनाएं ये 5 तरीके

किसी भी रिश्ते में एक समय के बाद बोरियत आने लगती है, चाहे रिश्ता फ्रेंडशिप का हो या प्यार का। लव रिलेशनशिप में लड़कियां अक्सर जल्दी बोर हो जाती हैं, वहीं लड़कों पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 18, 2019 8:42 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। रिलेशनशिप में हर समय गर्मजोशी बनी रहे, यह कतई जरूरी नहीं। एक समय के बाद रिश्तों में ठंडापन आने ही लगता है। देखा गया है  कि लव रिलेशनशिप में लड़कियां अक्सर जल्दी बोर हो जाती हैं, वहीं लड़कों के सामने कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। इन जिम्मेदारियों के चलते अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड्स को ज्यादा समय नहीं दे पाते। लड़कियों की चाहत होती है कि उनका बॉयफ्रेंड रेग्युलर उनसे मिले, उन्हें मूवी दिखाने ले जाए, कुछ मौज-मजे का प्लान बनाए, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो वे अपने बॉयफ्रेंड्स से बोर होने लगती हैं। ऐसी हालत में वे दूसरे ऑप्शन की तलाश भी कर सकती हैं। जब बॉयफ्रेंड को इसके बारे में पता चलता है तो वह सिर धुनने के सिवा कुछ नहीं कर सकता। आपकी गर्लफ्रेंड आपसे बोर होकर किसी दूसरे के प्यार में न पड़ जाए, इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जानें क्या हैं ये बातें। 

1. साथ समय बिताएं
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नियमित तौर पर साथ कुछ समय नहीं बिताएंगे तो जाहिर है वह असंतुष्ट रहेगी और आपसे बोर होने लगेगी। कहावत है - नजर से दूर, दिल से दूर। इसलिए आप चाहे जितने भी बिजी क्यों न हों, कुछ समय के अंतराल पर गर्लफ्रेंड से जरूर मिलें और साथ वक्त बिताएं। प्यार को बढ़ाने के लिए साथ समय बिताना जरूरी है। इससे आपकी गर्लफ्रेंड आपसे सैटिस्फाइड रहेगी और किसी दूसरे की तरफ नजर तक नहीं उठाएगी।

2. फोन पर बात करें
अगर आप रोज नहीं मिल सकते हों तो हफ्ते में मिलने का दिन तय कर लें, लेकिन फोन पर एक-दो बार रोज जरूर बात करें। इससे भी नजदीकी बढ़ती है। अगर आप दिन में रोज एक-दो बार अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करेंगे तो उसे लगेगा कि आप उसके करीब हैं। 

3. प्यार को जाहिर करें
प्यार करने के साथ इसे जाहिर करना भी जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से कहें कि आप उससे कितना प्यार करते हैं, आप उसके बिना जी नहीं सकते, आप दिन-रात उसकी याद में डूबे रहते हैं। इन बातों को सुन कर आपकी गर्लफ्रेंड का भरोसा आप पर बढ़ेगा और आपके प्रति उसमें प्यार की फीलिंग मजबूत होगी। लेकिन ऐसी बातें आप किसी को धोखा देने के लिए नहीं करें।

4. गर्लफ्रेंड को उसकी पसंद की चीजें दें
आपकी गर्लफ्रेंड को जो पसंद हो, वह उसे जरूर दें। आप उसे उसकी पसंदीदा चॉकलेट दे सकते हैं, कोई बुक दे सकते हैं, कोई ड्रेस खरीद कर दे सकते हैं। उसे रेस्तरां में ले जाकर उसकी पसंद का खाना खिला सकते हैं। जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को उसकी पसंद की चीज देंगे तो उसे लगेगा कि आप वाकई उसका ख्याल रख रहे हैं।    

5. केयर करें
आप जब भी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलें या फोन पर ही बात करें तो उसकी हेल्थ के बारे में जरूर पूछें। अगर आपको लगता है कि वह कुछ परेशान दिख रही है तो इसकी वजह पूछें और संभव हो तो उसकी परेशानी दूर करने की कोशिश करें। लड़कियां कई बार अपनी कुछ समस्याओं के बारे में नहीं बतलातीं, पर जब आप उसे भरोसा दिलाकर पूछेंगे तो वह अपनी परेशानी बता देगी। आप भले उसकी परेशानी दूर न कर सकें, लेकिन इससे उसे महसूस होगा कि आप उसकी केयर करते हैं।   

Share this article
click me!