सिंगल लोगों के लिए समय बिताना पड़ रहा है भारी, इन 5 तरीकों से मिल सकती है राहत

कोरोना वायरस फैलने के बाद लंबे समय तक लॉकडाउन की घोषणा से उन लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो सिंगल हैं। ज्यादातर दफ्तर बंद हैं। ऐसे में, अकेले रहने वाले लोगों को दिक्कत होना स्वाभाविक है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 11:32 AM IST / Updated: Mar 26 2020, 05:22 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। कोरोना वायरस फैलने के बाद लंबे समय तक लॉकडाउन की घोषणा से उन लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो सिंगल हैं। ज्यादातर दफ्तर बंद हैं। ऐसे में, अकेले रहने वाले लोगों को दिक्कत होना स्वाभाविक है। पहले सिंगल लोगों का काफी समय दफ्तर में ही बीत जाया करता था। इसके बाद वे या तो आराम करते थे या दोस्तों के साथ समय बिताते थे। अब लॉकडाउन के कारण कहीं भी आना-जाना संभव नहीं रहा। हर किसी को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा नहीं मिली है, जिसमें उनका समय बीत जाए। यह सुविधा कुछ खास ही सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए है। ऐसे में, खाली रहने से लोगों में तनाव और चिंता की समस्या पैदा हो सकती है। लॉकडाउन लंबा चलेगा। जानें, इस दौरान अपना समय कित तरह बिताएं कि ज्यादा परेशानी नहीं हो। 

1. पार्क में ज्यादा समय तक टहलें
अगर आपके घर के पास पार्क हो तो सुबह ज्यादा समय तक वहां टहल सकते हैं। ऐसे तो मॉर्निंग वॉक करना आजकल ज्यादा लोगों की आदत बन गई है, पर पहले आपको समय पर दफ्तर पहुंचने की हड़बड़ी रहती थी। अब दफ्तर जाना नहीं है तो आप पार्क में टहलने के साथ वहां बैठ सकते हैं और दूसरे लोगों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं।

2. म्यूजिक सुनें
खाली समय में म्यूजिक सुनने से दिमाग शांत रहता है। इसलिए कोई बढ़िया म्यूजिक जरूर सुनें। आप वेस्टर्न म्यूजिक से क्लासिकल इंडियन म्यूजिक, जिसमें भी आपकी रुचि ज्यादा हो, सुन सकते हैं। इससे आपका मन उत्साहित रहेगा और चिंता से भी बचेंगे।

3. पड़ोसियों के बच्चों को पढ़ाएं
खाली समय में आप पास-पड़ोस में रहने वाले बच्चों को अपने यहां बुला कर या उनके यहां जाकर पढ़ा सकते हैं। इससे आपका जुड़ाव लोगों से बना रहेगा। यह काम अच्छा भी है। जिनके बच्चों को आप पढ़ाएंगे, वे भी आपके लिए बेहतर सोचेंगे और जरूरत पड़ने पर आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

4. नॉवेल पढ़ें
अगर आपको पढ़ने का शौक है तो कोई अच्छा नॉवेल पढ़ सकते हैं। इसमें आपका समय कैसे बीत जाएगा, यह आपको पता नहीं चलेगा। इसके अलावा, आप घर में पहले से मौजूद पत्र-पत्रिकाओं को भी पढ़ कर समय ठीक से बिता सकते हैं।

5. खाना खुद बनाएं
जब आपके पास समय ही समय है तो खुद खाना बना सकते हैं। सिंगल रहने वाले लोग अक्सर खाना बाहर से मंगवा लेते हैं या किसी को खाना बनाने के लिए रखते हैं। जब आप चाय, नाश्ता, खाना खुद बनाएंगे और साफ-सफाई भी खुद करेंगे तो इसमें आपका काफी समय बीत जाएगा। आप अपनी रुचि का खाना बना सकते हैं। खाना बनाना नहीं जानते तो सीखने की कोशिश कर सकते हैं। 


 

Share this article
click me!