जानें, इन 5 देशों में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है वेलेन्टाइन्स डे

Published : Feb 13, 2020, 12:15 PM IST
जानें, इन 5 देशों में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है वेलेन्टाइन्स डे

सार

14 फरवरी को वेलेन्टाइन्स डे दुनिया के करीब सभी प्रमुख देशों में मनाया जाता है, लेकिन हर जगह इसे मनाने के तरीके में फर्क है।

लाइफस्टाइल डेस्क। आज 13 फरवरी को किस डे के बाद 14 फरवरी को वेलेन्टाइन्स डे पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि वेलेन्टाइन्स डे का यह त्योहार पूरे 7 दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है, जिसके बाद  प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी बीयर डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। 14 फरवरी को वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन होते हैं। इस मौके पर कपल्स और प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को हैप्पी वेलेन्टाइन्स डे कह कर शुभकामनाएं देते हैं। वे आपस में मिलते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और खाते-पीते हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में वेलेन्टाइन्स डे मनाने के कुछ खास तरीके हैं। जानते हैं 5 प्रमुख देशों के रिवाज के बारे में।

1. फ्रांस
फ्रांस के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे रोमांटिक देश है। माना जाता है कि वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर कार्ड दिए जाने की शुरुआत फ्रांस से ही हुई थी। ड्यूक ऑफ ऑरलिन्स चार्ल्स 1415 में टॉवर ऑफ लंदन में कैद था। वहां से वह अपनी पत्नी को प्रेम पत्र लिखता था। इसके बाद ही वेलेंटाइन्स डे कार्ड की शुरुआत हुई। यहां वेलेन्टाइन्स डे मनाने की एक और प्रथा थी। इसे  loterie d’amour या प्यार की पेंटिंग कहा जाता था। इसमें स्त्रियों और पुरुषों को एक कमरे में भेजा जाता था, जहां वे अपना पार्टनर पसंद करते थे। 

2. इंग्लैंड
इंग्लैंड में वेलेन्टाइन्स डे मनाने की खास ही प्रथा है। वहां लड़कियां शाम को अपने तकिए पर पांच तेज पत्ता रख कर सोया करती हैं। एक-एक तेज पत्ता तकिए के चारों कोने पर और पांचवां तकिए के बीच में रखा जाता है। माना जाता है कि इससे उन्हें सपने में होने वाला पति दिखेगा।

3. दक्षिण अफ्रीका
दुनिया के कई देशों की तरह दक्षिण अफ्रीका में भी वेलेन्टाइन्स डे पार्टनर और प्रेमी-प्रेमिकाओं को फूल और गिफ्ट देकर मनाया जाता है। 14 फरवरी को यहां औरतें अपनी बांहों पर दिल का एक प्रतीक लगाती हैं। इस पर औरतें अपने प्रेमी का नाम लिख देती हैं। दक्षिण अफ्रीका की इस पुरानी प्रथा को लुपरकैलिया कहते हैं।

4. फिलीपींस
वैसे तो फिलीपींस में पहले वेलेन्टाइन्स डे नहीं मनाया जाता था, लेकिन अब मनाया जाने लगा है। इस मौके पर वहां एक खास ही प्रथा चल पड़ी है। वेलेन्टाइन्स डे पर यहां शादियां होती हैं। साथ ही 14 फरवरी को वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर पूरे फिलीपींस में सामूहिक शादियों का आयोजन होता है। इस दिन मॉल या सार्वजनिक जगहों पर कपल्स इकट्ठा होते हैं और शादी करते हैं। जो शादीशुदा जोड़े हैं, वे भी इस मौके पर अपनी शादी की कसमों को दोहराते हैं।

5.  जापान
जापान में वेलेन्टाइन्स डे मनाने की खास ही परंपरा है। यहां वेलेन्टाइन्स डे लड़कों का होता है। लड़कियां लड़कों के लिए गिफ्ट खरीदती हैं और प्यार जताती हैं। माना जाता है कि जापानी लड़कियां शर्मीली होती हैं और अपना प्यार जल्दी जाहिर नहीं कर पातीं, लेकिन इस दिन लड़कियां आगे बढ़कर अपने प्यार की फीलिंग्स को खुल कर सामने रखती हैं। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!