जानें, क्यों बढ़ता जा रहा है महिलाओं में सिंगल रहने का ट्रेंड

Published : Jan 09, 2020, 02:05 PM IST
जानें, क्यों बढ़ता जा रहा है महिलाओं में सिंगल रहने का ट्रेंड

सार

आजकल सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां विवाह को जीवन का सबसे जरूरी अंग माना जाता था, अब शिक्षित और सेल्फ डिपेंडेंट महिलाएं सिंगल रहना ही ज्यादा पसंद करने लगी हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क। आजकल सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां विवाह को जीवन का सबसे जरूरी अंग माना जाता था, अब शिक्षित और सेल्फ डिपेंडेंट महिलाएं सिंगल रहना ही ज्यादा पसंद करने लगी हैं। इससे बहुत से अभिभावकों को काफी चिंता रहती है। हमारे देश में लड़कियों की शादी करना उनके माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है। अगर कोई लड़की शादी नहीं कर सिंगल रहने का फैसला करती है तो इससे उसके पेरेंट्स और फैमिली पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं। अभिभावक पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी अपने मनचाहे लड़के से ही शादी कर ले, पर काफी लड़कियां अब अपने प्रेमियों से भी शादी नहीं करना चाहतीं। इसके पीछे कई कारण हैं। जानते हैं क्या हैं इस ट्रेंड के पीछे मुख्य कारण।

1. आजाद रहने की चाहत
कहा जा रहा है कि हमारे देश में परिवारों का ढांचा ऐसा है, जिसमें पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिलाओं को भी आजादी नहीं मिल पाती। उन पर तरह-तरह की पाबंदियां होती हैं। अगर वे बाहर काम करती हैं तो उन्हें घरेलू कामों से भी राहत नहीं मिलती। इसके अलावा, उन्हें अपनी इनकम से घर चलाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। शादीशुदा होने की स्थिति में भी उनके पैसे पर उनके पति का ही अधिकार होता है। इस सब से बचने के लिए लड़कियां सिंगल रहना ज्यादा पसंद करती हैं।

2. आड़े आती है अधिक उम्र
कई लड़कियां तो इसलिए सिंगल रह जाती हैं कि पढ़ाई करने और नौकरी की तलाश में उनकी शादी की उम्र निकल जाती है। जब वे 35-40 साल की हो जाती हैं तो उस उम्र में उनसे शादी करने वाले लोग नहीं मिल पाते। इसलिए विवाह करने की इच्छा रहने के बावजूद सिंगल रहना उनकी मजबूरी हो जाती है।

3. बुरे अनुभव
हमारे समाज में बहुत-सी लड़कियों को पुरुषों के हाथों कई तरह के बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ता है। कई बार कम उम्र में ही लड़कियों को शारीरिक शोषण जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे पुरुषों के प्रति उनमें एक तरह का अविश्वास पैदा हो जाता है। इस वजह से भी वे शादी नहीं करना चाहतीं और अकेले ही जीवन गुजार देती हैं।

4. प्रेम में धोखा
लड़कियों के सिंगल रहने के पीछ यह भी एक बड़ी वजह है। ऐसी लड़कियों की कमी नहीं है, जिन्हें प्रेम में धोखे का सामना करना पड़ता है। इससे उनका दिल टूट जाता है। उन्हें लगने लगता है कि ज्यादातर पुरुष धोखेबाज होते हैं। अधिक संवेदनशील होने के कारण वे किसी भी भावनात्मक समस्या से ज्यादा ही परेशान हो उठती हैं। ऐसी लड़कियां भी शादी करने से कतराती हैं।

5. मनचाहे लड़के से शादी नहीं 
कई लड़कियां इसलिए भी सिंगल रह जाती हैं, क्योंकि मनचाहे लड़के से उनकी शादी नहीं हो पाती। वे जिस लड़के से प्रेम करती हैं, किसी न किसी वजह से उनके घर वाले उससे उनकी शादी नहीं करते। इसके बाद लड़की भी किसी दूसरे शख्स से शादी करने से इनकार कर देती हैं और ताउम्र सिंगल ही रह जाती हैं। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!