
रिलेशनशिप डेस्क. श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। कोई इंसान इतना बेरहम कैसे हो सकता है जिसकी पहले हत्या करें और फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके हर रोज ठिकाने लगाए। ठीक इसी तरह का एक और वारदात सामने आया जो दिल्ली के पांडव नगर से जुड़ा है। दिल्ली के क्राइम ब्रांच पांच महीने की कड़ी मशक्कत के बाद केस का खुलासा किया है।
वारदात की पूरी कहानी
पुलिस को पिछले काफी वक्त से पांडव नगर के रामलीला मैदान में शव के टुकड़े मिल रहे थे। वो दंग की थी आखिर ये शव के टुकड़े आ रहे हैं। काफी तहकीकात करने बाद सोमावर यानी 28 नवंबर को इस केस का खुलासा पुलिस ने किया। मिल रहे शव का टुकड़ा बिहार के रहने वाले अंजन दास का था। इतना ही नहीं उसकी हत्या किसी दूसरे ने नहीं, बल्कि उसकी दूसरी पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने की थी। पुलिस की मानें तो पहले अंजन को नशीली दवा दी गई। इसके बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को एक बार में ठिकाने नहीं लगाकर उन्होंने पहले उसके 10 टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिया। पढ़कर श्रद्धा केस की याद आ गई ना।
पुलिस को लेनी पड़ी 500 घरों की तलाशी
इतना ही नहीं ठीक इसी केस की तरह पूनम और दीपक शव के टुकड़े लेकर रात में निकलते थे और फेंक कर आते थे। पुलिस को जब ये टुकड़े मिलने शुरू हुए तो उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। जून में पांडव नगर स्थित रामलीला मैदान में शव के टुकड़े आए दिन मिलते थे। हैरान परेशान पुलिस ने रामलीला मैदान के सामने स्थित Block-20 के घरों में तलाशी लेनी शुरू की। वो घर-घर जाती और उनके फ्रिज की तलाशी लेती थी। लोगों से पूछती थी कि कहीं सड़ने की बदबू तो नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 500 घरों के फ्रिज की तलाशी पुलिस ने की।
श्रद्धा केस के सामने आने पर पहले पुलिस को शक हुआ कि कहीं, रामलीला मैदान में मिल रहे शव के टुकड़े उसके ही तो नहीं। लेकिन जांच के बाद वो किसी पुरुष का बॉडी पार्ट निकला। इसके बाद केस में तेजी आई और कई सीसीटीवी फुटेज के खंगालने के बाद पता चला कि पांच-छह महीने से गायब अंजन का यह शव है। जब पुलिस उसकी पत्नी और बेटे से पूछताछ की तो उन्होंने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन्होंने अपना मुंह खोल दिया। उन्होंने बताया कि पति को मारकर शव के टुकड़े करके वहीं फेंक रहे थे।
क्यों की हत्या
दरअसल, पूनम की अंजन से तीसरी शादी थी। उसकी दूसरी शादी से तीन बच्चे थे। दीपक दूसरी शादी से ही था। वहीं, अंजन की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी और 8 बच्चे बिहार में रह रहे थे। अंजन दिल्ली में शादी कर रखा है इसकी भनक घरवालों को नहीं थी। इतना ही नहीं वो यहां पर कोई काम भी नहीं कर रहा था। वो पूनम पर निर्भर था। पति के रूप में वो भी कम हैवान नहीं था उसने पूनम के गहने बेचकर घर पैसे भेंजे थे।इस दौरान पूनम के बेटे दीपक की शादी हुई। कुछ वक्त बाद दीपक को लगा कि अंजन की बुरी नजर उसकी पत्नी और बहन पर है। इसके बाद मां के साथ मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की।
और पढ़ें:
महिलाओं की तरह पुरुषों में भी होता है ‘मेनोपॉज’, पार्टनर से बढ़ने लगती हैं शारीरिक दूरियां
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.