लव मैरिज के बाद सुहागरात मनाने दूल्हे ने जब दुल्हन को किया 'टच', खुला हैरान करने वाला राज

Published : Dec 30, 2022, 11:36 AM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 11:39 AM IST
लव मैरिज के बाद सुहागरात मनाने दूल्हे ने जब दुल्हन को किया 'टच', खुला हैरान करने वाला राज

सार

सुहागरात पर जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसका असली चेहरा देखकर दंग रह गया। जिसे वो अपना लेडी लव समझता था वो कुछ और ही निकली। उत्तराखंड के लस्कर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

रिलेशनशिप डेस्क. सोशल मीडिया पर मुलाकात...फिर दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया और कर ली लव मैरेज (Love Marriage)। फिर उत्साहित दूल्हे राज अपनी दुल्हन के साथ सुहागारत मनाने के लिए बेडरुम में गया। लेकिन वहां जो सच उसे पता चला उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला उत्तराखंड के लस्कर से जुड़ा है।  दरअसल, युवक जिसके प्यार में पागल था वो लड़की नहीं थी। उसने एक ट्रांसजेंडर से शादी की थी।

कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव में रहने वाले 30 साल सुखनंदन की मुलाकात सोशल मीडिया पर आरुषी से हुई। दोनों एक दूसरे को नंबर आदान-प्रदान किए। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने अपनी फैमिली को ये बात बताई। जिसके बाद सुखनंदन और आरुषी के परिवार वाले आपस में मिले। 2 अप्रैल को लक्सर के राधा-कृष्ण मंदिर में फैमिली की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।

सुहागरात से पहले दुल्हन की खुल गई पोल

शादी के बाद सुखनंदन सुहागरात मनाता उससे पहले उसे किसी ने बताया कि जिस लड़की से उसने शादी की है वो पहले लड़का था। ऑपरेशन के जरिए लड़की बनी है। ये सुनकर सुखनंदन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हो रहा था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से यह बात पूछी। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन वो बिना कुछ कहें मायके चली गई।

धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

लव मैरेज में ऐसा धोखा शायद ही किसी को मिला होगा। पत्नी की असलियत जानकर सुखनंदन थाने में जाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले आशु थी।ऑपरेशन के बाद लड़की बनकर अपना नाम आरुषि रख लिया। इस बात की जानकारी उसने पहले नहीं दी थी। उसने थाने में रिपोर्ट लिखवाया कि तलाक के एवज में आरुषि की फैमली मोटी रकम मांग रहे हैं।26 दिसंबर 2022 को आरुषि और उसके फैमिली के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें:

कौन है राधिका मर्चेंट, बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल

रेप की सजा शादी! जिसने किया था बलात्कार उसी से करा दिया पीड़िता का निकाह

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!