
रिलेशनशिप डेस्क.प्यार में ना तो लोग शक्ल और सूरत देखते हैं और ना ही उम्र। बस जिसे देखते ही दिल के तार बज उठे वही प्यार बन जाता है। यह लाइन 23 साल की लड़की और उसके 62 साल के पार्टनर पर फिट बैठता है। जी हां, आपने सही पढ़ा उम्र में 39 साल का फासला है, लेकिन बावजूद एक दूसरे को बेइंताह प्यार करते हैं। कपल की मुलाकात टिंडर डेटिंग एप पर हुई और एक दूसरे को देखते ही प्यार में पड़ गए थे।
23 साल की मॉडल विलो सिलास (Willow Sillas) ने बताया कि टिंडर पर जैसे ही वो डेविड (David Simonini) को देखीं वैसे ही दिल धड़कने लगा। विलो का डेविड पहला प्यार हैं। वो बताती हैं कि हम दोनों में पहली डेट पर ही एक दूसरे से कनेक्शन बन गया था। एक घंटे में हम दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार कर लिए। विलो की मानें तो उनका और डेविट के बीच एक अविश्वसनीय कनेक्शन तुरंत बन गया था। पहली ही डेट के बाद कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। वो बतौर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड साथ घूमते हैं। अलग-अलग देशों की सैर कर रहे हैं।
डेविड बेटी से 13 साल छोटी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट
डेविड रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वो बताते हैं कि उनकी बेटी इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश नहीं हैं। वो मेरी गर्लफ्रेंड विलो से 13 साल बड़ी है। फरवरी 2022 में मुलाकात हुई और तब से साथ हैं। वो बताते हैं कि विलो से वो बहुत प्यार करते हैं उसके लिए सबकुछ करूंगा और उसे जिंदगी से कभी जाने नहीं दूंगा। हाल ही में उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को मर्सिडीज एएमजी बतौर गिफ्ट दी थी।
62 की उम्र लेकिन 30 जैसा करता हूं काम
उम्र के सवाल पर डेविड कहते हैं कि उम्र एक संख्या है, मैं 62 का हूं लेकिन मैं 30 साल के कम उम्र के युवा जैसा काम करता हूं। मैं ब्लैकजैक टूर्नामेंट खेलता हूं। इसके अलावा मैं रियल एस्टेट डेवलपर हूं। वीक में तीन बार वर्कआउट करता हूं। जीवन मेरे लिए पर्याप्त नहीं हैं। मैं सचमुच हर रोज ऐसे जीता हूं जैसे यह मेरा आखिरी दिन हो।
लोग बोलते हैं -शुगर डैडी
वहीं, विलो कहती हैं कि जब वह पहली बार डेविड से मिली थी तो उनकी किसी चीज से प्रभावित नहीं हुई। वो बतौर इंसान उन्हें पसंद आए थे। वो उनके उम्र के लेकर कुछ नहीं सोचती है। विलो ने बताया कि सार्वजनिक जगह पर उनकी जोड़ी को देखकर कोई कुछ नहीं बोलता। लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें हेट कमेंट का सामना करना पड़ता है। लोग तंज कसते हुए डेविड को 'शुगर डैडी' कहते हैं।कई लोग तो डेविड को उनका दादा और पिता तक कह देते हैं। लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
और पढ़ें:
51 की उम्र में एलन मस्क लगते हैं 30 के, बढ़ती उम्र में जवां होने का खुल गया राज, लेते हैं ये दवा
पहली मुलाकात में प्रेमिका बन गई पत्नी, बहन के घर रातों-रात हुआ खेल, पूरा माजरा जान हैरान रह जाएंगे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.