करवा चौथ पर वाइफ को ये गिफ्ट देकर कर सकते हैं खुश

Published : Oct 16, 2019, 04:24 PM ISTUpdated : Oct 16, 2019, 04:29 PM IST
करवा चौथ पर वाइफ को ये गिफ्ट देकर कर सकते हैं खुश

सार

करवा चौथ सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन पत्नियां अपने पतियों की सलामती के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क। पति-पत्नी के संबंध को सबसे नजदीकी संबंध माना गया है। भारतीय परंपरा में इसे सात जन्मों का रिश्ता माना गया है। भारतीय धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा में पत्नियां अपने पतियों की सलामती के लिए कई व्रत और उपवास करती हैं। करवा चौथ इन त्योहारों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलहों श्रृंगार कर रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस मौके पर खास तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और लोग तरह-तरह की मिठाइयां भी खाते हैं। यह त्योहार विवाहित स्त्रियां खूब सज-धज कर मनाती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 17 अक्टूबर को है। इस मौके पर हर पति अपनी पत्नी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई न कोई उपहार जरूर देता है। इस मौके पर दिए जाने वाले उपहार का भावनात्मक महत्व होता है। आप भी करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कुछ उपहार देकर उनका दिल जीत सकते हैं।  

1. साड़ियां
साड़ी हर महिला की कमजोरी होती है। भले ही किसी महिला के पास कितनी भी साड़ी क्यों न हो, ज्यादा से ज्यादा साड़ी मिलने पर उन्हें खुशी ही होती है। आप करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को साड़ी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। आप चाहें तो बनारसी या कांजीवरम साड़ी दे सकते हैं। इसे पाकर निश्चित तौर पर आपकी वाइफ खुश हो जाएंगी।

2. जूलरी
जूलरी भी महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती है। हर महिला के पास कम या ज्यादा जूलरी जरूर होती है। फिर भी अगर करवा चौथ पर आपने अपनी पत्नी को नई डिजाइन की कोई जूलरी गिफ्ट में दी तो वह काफी खुश होंगी।

3. वीकेंड ट्रिप
आज के समय में व्यस्तता के कारण या पति-पत्नी को साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है। करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को वीकेंड ट्रिप का भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपको एक साथ एकांत में वक्त बिताने का मौका मिल जाएगा और आप अंतरंग पलों का आनंद ले सकेंगे।

4. नया फोन
आजकल फोन के प्रति भी लोगों का खास आकर्षण देखने को मिलता है। अगर आपकी पत्नी का स्मार्टफोन पुराना पड़ गया हो तो करवा चौथ के मौके पर आप उन्हें एक बढ़िया स्टाइलिश फोन भी गिफ्ट कर सकते हैं।

5. डिनर सेट
अक्सर महिलाओं को किचन में यूज की जाने वाली चीजों से विशेष लगाव होता है। करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को कोई खूबसूरत डिजाइनर डिनर सेट दे सकते हैं। आजकल तरह-तरह के डिजाइनर डिनर सेट मिलते हैं। अपने बजट के अनुसार आप गिफ्ट का चुनाव कर सकते हैं।    

  

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!