
रिलेशनशिप डेस्क.लोग अपने बच्चों के जन्मदिन पर क्या-क्या तोहफे नहीं लाते। कोई अपने लाल को लंबी उम्र का आशीर्वाद देता है तो कोई खुशियों की सौगात। लेकिन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बाप की बेरहमी ने सबको सकते में डाल दिया। हैवान पिता ने जन्मदिन के मौके पर अपने दोनों बच्चों को मौत की आग में झोंक दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।
अपने बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया
घटना बिजनौर जिले के गोपालपुर गोझी गांव की है। आरोपी का नाम है अरुण कुमार जिसने खुशियों के माहौल में मातम का जहर घोल दिया। 30 अक्टूबर की शाम अरुण के घर पर जन्मदिन की पार्टी थी। यह पार्टी अरुण के बेटे आरब के 4 साल के होने की खुशी रखी गई थी। अरुण की पत्नी वंदना ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पार्टी के दौरान मामूली सी बात पर अरुण का गुस्सा इतना भड़का कि उसने अपने ही बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया।
पार्टी में खाना कम पड़ा तो खौफनाक वारदात
इस खौफनाक घटना के पीछे की वजह और भी ज्यादा हैरान करने वाली है। आरोपी अरुण की पत्नी वंदना की मानें तो पार्टी के दौरान मेहमानों के लिए भोजन का बंदोबस्त किया गया था। लेकिन कुछ मेहमानों के लिए खाना कम पड़ गया। इसके बाद अरुण गुस्से में पागल हो गया। पहले तो उसने पत्नी के साथ खूब लड़ाई-झगड़ा किया और उसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बच्चों पर गुस्सा उतार दिया। आरोप है कि अरुण ने आव-देखा न ताव और दोनों बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।
पिता की हैवानियत ने अस्पताल पहुंचाया
इस वारदात के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों के हाथ और चेहरे आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। पीड़ित बच्चों की मां वंदना की शिकायत पर पुलिस ने पिता अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से आस-पड़ोस के लोग भी खौफ में हैं। हर कोई इस बात से हैरान है कि कोई पिता इतना जालिम कैसे हो सकता है कि अपने ही बच्चों को आग के हवाले कर दे।
और पढ़ें:
लड्डू खिलाकर साली को किया बेहोश, फिर रचाई शादी...जब होश में आई तब तक उसका सबकुछ लूट गया था
कैंसर का होगा खात्मा, अगर वीक में 3 बार बस 30 मिनट करें ये एक्सरसाइज,शोध में खुलासा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.