पूर्व पत्नी के कब्र पर हर रोज शख्स करता था ये 'गंदा काम', कैमरे में घिनौनी हरकत देख बेटा रह गया दंग

Published : Sep 27, 2022, 02:46 PM ISTUpdated : Sep 27, 2022, 02:47 PM IST
पूर्व पत्नी के कब्र पर हर रोज शख्स करता था ये 'गंदा काम', कैमरे में घिनौनी हरकत देख बेटा रह गया दंग

सार

पांच साल से शख्स अपनी एक्स वाइफ के कब्र पर ऐसी हरकत करता था जिसे जानकर हर कोई हैरान हैं। उसकी घिनौनी हरकत की पोल उस वक्त खुल गई जब वो कैमरे में कैद हुआ। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला अमेरिका से जुड़ा है।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता भले ही टूट जाए लेकिन इसकी एक मर्यादा होती है। लेकिन एक शख्स मर्यादा की हर सीमा को लांघते हुए कुछ ऐसा किया जिससे जानकर हर कोई सन्न रह गया। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि वो इंसान इतनी वाहियात हरकत कैसे कर सकता है। दरअसल एक शख्स हर रोज अपनी एक्स वाइफ के क्रब पर जाता था। इसके बाद पेशाब करके निकल जाता था। इतना ही नहीं वो अपने साथ अपनी वर्तमान पत्नी को भी लेकर जाता था ताकि वो ये सब देख सकें।हैरान करने वाली स्टोरी अमेरिका के ऑरेंजटाउन से जुड़ा है।

43 साल का माइकल मर्फी ( Michael Andrew Murphy) ने फेसबुक पर पूरी कहानी शेयर की है। उसने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी मां के कब्र पर इस तरह की घिनौनी हरकत की जा रही है। मर्फी बताते हैं कि जब वो अपनी बहन के साथ मां की कब्र पर जाते थे तो गंदगी फैली होती थी। पॉलीथीन में पॉटी बांधकर वहां फेंकी रहती थी। पहले तो हमें लगा कि कोई कुत्ता कहीं से गंदी लाकर डाल देता होगा। लेकिन अक्सर ऐसा दिखने लगा। जिसके बाद अथारिटी से वहां कैमरा लगवाने की इजाजत मांगी। कैमरे में जो सच सामने आया वो चौंकाने वाला था।

हर सुबह शख्स पूर्व पत्नी की कब्र पर जाता था

2017 में 66 साल की आयु में मर्फी की मां लुईस टोरेलो की कैंसर से मौत हो गई थी। 1970 में लुईस की शादी उस शख्स से हुई थी। लेकिन जब वो गर्भवती थी तब उसने उसे तलाक दे दिया था। शख्स का जैविक बेटी से कोई संबंध नहीं हैं। मर्फी ने बताया कि उन्हें और उनकी बहन को जो वीडियो और तस्वीरें मिली, उसे देखकर ऐसा लगता है कि शख्स अपनी वर्तमान पत्नी के साथ हर सुबह 6.14 बजे से 6.18 के बीच कब्र के पास जाता था। कार से निकला और वहां पेशाब करते दिखाई दिया। 

पुलिस ने शख्स पर कार्रवाई करने से किया इंकार

मर्फी ने पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह इस केस में कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि कब्र पर पेशाब करना कोई फिजिकल धमकी नहीं है। केस दर्ज नहीं होने की वजह से शख्स की पहचान भी उजागर नहीं की गई है। वहीं मर्फी ने कहा कि वह पांच साल से वहां पेशाब कर रहा होगा और हमें पता नहीं चला। कैमरे की वजह से हम उसे ऐसी हरकत करते देख पाएं। 

और पढ़ें:

22 साल की लड़की ने प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन की बताई दंग करने वाली कहानी

हनीमून से ही खराब हो सकती है शादी, इस 1 वजह से पति-पत्नी एक दूसरे से हो सकते हैं दूर

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!