2 प्रेमी और एक प्रेमिका...एक साथ शेयर करते हैं बिस्तर, पति-पत्नी और 'वो' की पढ़े दंग करने वाली कहानी

Published : Oct 20, 2022, 06:06 PM IST
2 प्रेमी और एक प्रेमिका...एक साथ शेयर करते हैं बिस्तर, पति-पत्नी और 'वो' की पढ़े दंग करने वाली कहानी

सार

एक महिला और दो लोग एक ही घर में एक बिस्तर शेयर करते हैं। पति को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं हैं। ये तीनों Polygamy रिलेशन में हैं। ये कहानी काफी दिलचस्प है, लेकिन हमारे यहां इस तरह की रिश्ते की मंजूरी नहीं है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. किसी शादीशुदा महिला को पति के अलावा किसी और से प्यार हो जाए तो क्या कहा जाएगा। हो सकता है वो अपने पति को छोड़ दे या फिर जब इसकी भनक पति को लेगे तो अपनी पत्नी को छोड़ दे। लेकिन यहां पर जब एक पत्नी को अपने सहकर्मी से प्यार हो जाता है तो पति नाराज होने की बजाय उसे भी अपने साथ रख लेता है। यानी एक ही घर में पति-पत्नी और वो रहने लगे हैं।

अमेरिका के इंडियाना में रहने वाली 39 साल की सारा निकोल दो बच्चों की मां हैं। 6 साल की शादीशुदा जिंदगी की तस्वीर उस वक्त बदल गई जब उसके जिंदगी में 46 साल के रॉनी ट्रेनर आ गया। दरअसल, सारा को अपने सहकर्मी से प्यार हो गया। इसके बाद वो पति को छोड़ने की बजाय दोनों के साथ रहना पसंद किया। सारा निकोल अब एक ही घर में अपने 38 साल के पति रयान और प्रेमी रॉनी के साथ रहती हैं। उनके दोनों बच्चे भी साथ में रहते हैं।

हमेशा से इस तरह का रिश्ता चाहती थी मैं

सारा निकोल एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहती हैं कि वो हमेशा से  Polygamy रिलेशन में रहना चाहती थीं। रयान को भी इससे कोई एतराज नहीं था। वो भी इसमें दिलचस्पी रखा था। ऐसे में जब साल 2021 में मेरी जिंदगी में रॉनी आया तो हम तीनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। रॉनी भी  Polygamy रिलेशन को सपोर्ट करते हैं।

पति भी मेरे ब्वॉयफ्रेंड को करते हैं पसंद

वो बताती हैं कि उनका प्रेमी रॉनी उनके बच्चों का भी ख्याल रखते हैं। वो कहती हैं कि मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि मेरा सहकर्मी भी  Polygamy का समर्थक है। जब हम दोनों प्यार में पड़ गए और एक दूसरे के करीब आए तब इसका पता चला। मेरे पति रयान को भी वो पसंद है। 

विदेशों से आए दिन आती है ऐसी कहानियां

कई ऐसे आदिसवासी समुदाय हैं जहां पर  Polygamy रिलेशशिप की मान्यता है। लेकिन हमारे यहां इस तरह के रिश्ते को अवैध कहा जाता है। हालांकि फॉरेन से इस तरह की कहानियां आए दिन सामने आती है।

और पढ़ें:

फिटनेस दिखाने के चक्कर में मोहतरमा ने माता-पिता को भेज दी तस्वीर, जानकर शर्मसार हो जाएंगे आप

5 साल के लड़के का सबूत देख पैरेंट्स दंगः बताया- मैं पिछले जन्म में लड़की थी, आग से हुई थी मौत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज