
रिलेशनशिप डेस्क.शादी के बाद महिलाएं अपने पति और ससुरालवालों को समझने की कोशिश करती हैं। ससुराल में कोई गड़बड़ी ना हो जाए, पति किसी बात से नाराज ना हो जाए इसे लेकर वो काफी ज्यादा सतर्क रहती हैं। इतना ही नहीं वो गूगल पर शादी के बाद पति और ससुराल से जुड़े सवाल सर्च करती हैं, ताकि खुद को अच्छी पत्नी और बहू बना सकें। हाल ही में इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आया है। जिसमें पता चला है कि शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं गूगल पर क्या सर्च करती हैं।
आइए जानते हैं गूगल डेटा के मुताबिक महिलाएं क्या-क्या सर्च करती हैं-
1. शादीके बाद सबसे ज्यादा महिलाएं सर्च करती हैं- कैसे पता करें कि पति को क्या पसंद है।
दुनिया की हर महिला के अंदर ये सवाल रहता है कि उनके पति को क्या चीज पसंद है और क्या नापसंद। वो अपने हमसफर को खुश करने के लिए हर चीज करना चाहती हैं जो उसे पसंद हैं। इसी वजह से वो इस तरह के सवाल को सर्च करती है ताकि कोई आइडिया मिल सके।
2. दूसरा सवाल महिलाएं गूगल से करती हैं- अपने पति का दिल कैसे जीतें, उन्हें कैसे खुश रखें।
3. महिला सिर्फ पति के इशारों पर नहीं बल्कि अपने इशारों पर चलाने वाले प्रश्न भी पूछती हैं। सर्च हिस्टरी के मुताबिक महिला का सवाल होता है- पति को जोरू का गुलाम कैसे बनाएं।
4. शादी के बाद महिला फैमिली प्लानिंग को लेकर भी सर्च करती हैं। गूगल पर वो सर्च करती हैं- शादी के बाद बच्चे पैदा करने का सही वक्त क्या होता है।
5. ससुरालवालों को लेकर महिला सर्च करती हैं- नए परिवार में किस तरह पेश आा चाहिए। वो ससुराल में कैसे जगह बना सकती हैं।
6. शादी के बाद महिला का रोल बदल जाता है। ऐसे में उनका एक सवाल होता है- अपने परिवार की जिम्मेदारी किस तरह उठाई जाएगी।
7. अगर महिला प्रोफेशनल लाइफ में शादी के बाद आगे बढ़ना चाहती हैं तो वो सर्च करती है-अपना खुद का बिजनेस शादी के बाद कैसे चलाना चाहिए या परिवार का बिजनेस कैसे आगे बढ़ाएं।
और पढ़ें:
बारिश के मौसम में इस वजह से कपड़ों से आती है बदबू, इन 5 टिप्स से चुटकियों में दूर करें दुर्गंध
शादीशुदा जिंदगी पर इस तरह असर डालता है शनि,जानें बचने के उपाय
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.