
रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं प्यार अंधा होता है, ना उम्र और ना ही सरहदें देखता है। लेकिन क्या वाकई यह इतना अंधा होता है कि रिश्ते की मर्यादा भी भूल जाता है। राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके से एक ऐसी अनोखी लव स्टोरी (Unique Love Story) सामने आई है जिसे जो भी सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि मां ही अपनी बेटी के सुहाग पर डाका डाल देगी। 13 साल छोटे दामाद के साथ ना सिर्फ दिल लगा बैठेगी,बल्कि उसके साथ लोकलाज को छोड़कर फरार भी हो जाएगी।
ससुर को किया नशे में धुत्त
सियाकरा गांव में रहने वाले रमेश ने बताया कि उसकी लड़की किसना की शादी मामावली निवासी नारायण जोगी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी और दामाद आते जाते रहते थे। उन्हें नहीं पता था कि घर में कुछ ऐसा हो रहा है। 30 दिसंबर को दामाद नारायण जोगी ससुराल आया। उस दौरान ससुर रमेश ने उसके साथ शराब पार्टी की। उसने ससुर का खूब शराब पिलाई। जिसके बाद वो नशे में धुत्त होकर सो गया। इसका फायदा उठाकर दामाद सास को लेकर फरार हो गया।
सास को लेकर हुआ फरार दामाद
रमेश ने अपनी रिपोर्ट में लिखवाया है कि शाम 4 बजे जब नींद खुली तो उसने देखा तो कि उसकी पत्नी और दामाद नारायण घर से गायब थे। इसके बात उसने अपनी पत्नी को काफी खोजा। फिर पता चला कि उसके दामाद ने सास को बहला फुसलाकर ले कर फरार हो गया है। उस वक्त उसकी बेटी अपने ससुराल में थी। बेटी को जानकारी देने के बाद रमेश थाने पहुंचा और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
चार शादीशुदा बच्चों की मां ने तोड़ दी रिश्ते की मर्यादा
हैरानी इस बात की होगी कि सास की तीन बेटी और एक बेटा है। चारों बच्चे शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं दामाद के भी तीन बच्चे हैं। दामाद जब फरार हुआ तो वो अपने एक बेटी को अपने साथ लेकर गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि कोई इंसान ऐसा भी कर सकता है।
और पढ़ें:
प्रेमी के लिए जूली ने पति को दी भयानक मौत, शव को कुल्हाड़ी से काटा और फिर....
लव मैरिज के बाद सुहागरात मनाने दूल्हे ने जब दुल्हन को किया 'टच', खुला हैरान करने वाला राज
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.