
रिलेशनशिप डेस्क. जब वो इस दुनिया में आया तो सबसे पहले मां का चेहरा देखा होगा। वो मां के गोद में खुद को महफूज पाया होगा। लेकिन उसे क्या पता था कि दो साल प्यार देने के बाद उसकी मां ही उसे मौत की नींद सुला देगी। यूके में आज हर तरफ उस बेरहम मां के चर्चे हैं। कोर्ट ने कातिल मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
39 साल के कैरल हॉडसन पर अपने 2 साल के बेटे डैनियल हॉडसन की हत्या करने का जुर्म साबित हुआ। मामला फरवरी 2022 का है। द मिरर के मुताबिक कैरल हॉडसन पहले अपने बेटे का दम घोंट कर हत्या की। इसके बाद खुद भी मारने की कोशिश की। इससे पहले महिला ने एक लेटर लिखा जिसमें उसने अपनी मां को संबोधित किया। उसने लिखा,'सॉरी आप इसे नहीं देखना चाहती हो,मैं चली गई, मुझे माफ कर दीजिएगा, आई लव यू। xxx'
बच्चे को मारने के बाद खुद मरने की महिला ने की कोशिश
बच्चे को मारने के बाद कैरल हॉडसन ने खुद को मारने की कोशिश की। जब घर में कैरल हॉडसन की मां यानी बच्चे की नानी पहुंची तो ये सब देखकर शॉक्ड हो गई। उसने पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अलग-अलग कमरे में कैरल हॉडसन और बच्चे को अचेतन अवस्था में पाया। दोनों को जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का ट्रीटमेंट किया गया। इस दौरान महिला बार-बार बोल रही थी कि मुझे मर जाने दो।
कोर्ट में बेरहम मां ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस को मौके पर एक चाकू बरामद हुई। कैरल हॉडसन के गर्दन पर कट के निशान थे और वहां मौजूद सामान खून से सने हुए थे। तहकीकात में पता चला कि महिला ने पहले बच्चे का दम घोंटा और उसके बाद खुद को मारने की कोशिश की। कोर्ट में कैरल हॉडसन ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया और बोलीं कि मुझे मर जाने दो। कोर्ट ने सुनवाई के महिला को 18 साल 4 महीने की सजा सुनाई।
पिता का झलका दर्द
वहीं, मृतक बच्चे के पिता स्टीफन ग्रीन अपने बेटे के जाने से काफी दुखी थे। उन्होंने बताया कि मैं अपने बच्चे से मिल भी नहीं सका। उसकी आवाज भी नहीं सुन पाया। वो मेरी पूरी दुनिया था, वो मेरा नन्हा सितारा था। इस शैतान औरत ने मुझ से मेरे बेटे को छीन लिया।
पति-पत्नी का तनाव भरा रिश्ता परिवार को कर देता है तबाह
दरअसल, स्टीफन ग्रीन और कैरल हॉडसन में बच्चे की कस्टडी को लेकर लड़ाई चल रही थी। दोनों अलग-अलग रहते थे। जिस वक्त कैरल ने अपने बच्चे को मारा उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी। सच कहा गया है रिश्ते में तनाव बहुत ही खतरनाक होता है। हम उस मनोदशा में पहुंच जाते हैं जहां सोचने समझने की शक्ति खो देते हैं। कैरल के साथ भी शायद यही हुआ होगा।
और पढ़ें:
5 बच्चों का बाप बना कातिल आशिक, पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर लाश से लिपटकर रोया, जानें क्यों
बेटी ने मां की करतूतों का किया पर्दाफाश, कहा- समझाती थी कि गलत रास्ते पर ना जाओ...
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.